Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा : कल्पना उपाध्याय प्रत्याशी घोषित

बसपा : कल्पना उपाध्याय प्रत्याशी घोषित

हाथरस, जन सामना ब्यूरो  नगर निकाय चुनावों के ऐलान के बाद सभी प्रमुख दल जहां अपने-अपने दिग्गज व सर्वमान्य प्रत्याशियों के चयन में जुट गये थे वहीं आज जहां सभी की निगाहें लगी थीं वहीं से आज यानी कि बसपा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना उपाध्याय को चुनाव मैदान में उतारा गया है। श्रीमती उपाध्याय के प्रत्याशी बनने की खबर से बसपाईयों में भारी हर्ष की लहर दौड गई है।
आगरा रोड स्थित बामौली हाउस पर आज शाम को आयोजित प्रेसवार्ता में बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार देशमुख ने हाथरस नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु जिला पंचायत सदस्य/पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय की धर्मपत्नी व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना उपाध्याय को प्रत्याशी किया गया है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रत्याशी श्रीमती कल्पना उपाध्याय को पूरे दमखम से चुनाव लडाया जायेगा और विजयश्री प्राप्त करेंगे।
बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख एड. ने कहा कि पार्टी नेतृत्व व बसपा सुप्रीमो बहिन मायावती को भेजे दावेदारों के नामों से श्रीमती कल्पना उपाध्याय के नाम को तय किया गया और बहिन मायावती के निर्देश पर ही उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की अन्य नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों की घोषणा आज कल में कर दी जायेगी।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य/पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी ब्रजमोहन राही एड., बनीसिंह बघेल, गिरीश पचैरी, बौबी दीक्षित, सुधीर पचैरी, मुकेश दीक्षित भट्टा वाले, गोपाल शर्मा, विकास शर्मा, दुर्गादत्त उपाध्याय, कमल पालीवाल, श्याम अग्निहोत्री, शौबी कुरैशी, आनन्द गुप्ता गुड वाले, रिजवान अहमद कुरैशी, कमल पालीवाल, दामोदर सिंह, राजू बाल्मीकि, भगवान सिंह कुशवाहा आदि तमाम बसपाई मौजूद थे।
आज बसपा प्रत्याशी का ऐलान हो जाने के बाद अब चुनाव की सरगर्मियां तेज हो जायेंगी और मुकाबला कांटे का होगा। बसपा प्रत्याशी श्रीमती कल्पना उपाध्याय के बनने से बसपाईयों में भारी हर्ष की लहर दौड गई है और पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय के आगरा रोड स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।