Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रैक्टर लूटने वाले बदमाश दबोचे गए

ट्रैक्टर लूटने वाले बदमाश दबोचे गए

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में किसानों से ट्रैक्टर लूट की घटनाएं हो रही थीं। गुरूवार को सर्विलांस प्रभारी संजय सिंह और इंस्पेक्टर एसपी सिंह को सूचना मिली कि शीशीया पुल के पास नहर क पटरी पर कुछ बदमाश चोरी के ट्रैक्टर बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को दबोच लिया जबकि चार आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि पकडे गए आरोपियों के पास से चोरी और लूट के चार ट्रैक्टर और तमंचा कारतूूस बरामद हुए हैं। पकडे गए आरोपियों के नाम छोटे उर्फ सत्येन्द्र यादव पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला भजना, थाना एका फिरोजाबाद, विपिन उर्फ लालू यादव पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी वकेवर थाना महोवा जनपद इटावा, शैलू उर्फ शैलेन्द्र यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी नगला खिल्ली थाना निधौली कला एटा, नीटू यादव पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी नगला बन्दी थाना अवागढ जनपद एटा, प्रेमचन्द्र पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, पुत्र भर्ना खुर्द थाना बरसाना जनपद मथुरा, केशव देव पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी विकास नगर थाना हाईवे जनपद मथुरा। इनके अलावा लालू यादव पुत्र रामगोपाल, प्रदीप यादव पुत्र रामगोपाल निवासी पिलख्तर जैत, नन्दन पाण्डेय पुत्र जायसी राम निवासी ग्राम मघेरा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा और पण्डित निवासी टापा पैठ थाना उत्तर फिरोजाबाद हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रूपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।