Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहर का सम्पूर्ण विकास कराऊंगा-आशीष शर्मा

शहर का सम्पूर्ण विकास कराऊंगा-आशीष शर्मा

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभाओं में जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में किला गेट, सीयल, मैंडू गेट, पत्थर वाला बाजार तथा पसरट्टा बाजार आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया गया व नुक्कड़ सभा बागमूला चैराहा व अशोका टाकीज पर पूर्ण रूप से जनता के समर्थन से हुईं। इन नुक्कड़ सभाओं में जनता ने भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा जिन्दाबाद व नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाये।
नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुये भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि हाथरस का विकास कराने के लिए जनता का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। अगर मुझे इस लायक समझती है तो मैं जनता का हमेशा ऋणी रहूंगा। सर्वप्रथम मैं नगर पालिका द्वारा जो टैक्स थोपा गया है उसको बोर्ड की पहली बैठक में समाप्त कराऊंगा। हाथरस की जो पुरानी सीवर लाइन पडी है उसको नई सीवर लाइन में बदलवाऊंगा। हाथरस की प्रत्येक सडकों की स्थिति को सुधारने का कार्य करूंगा। प्रत्येक सफाई कर्मी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नं. की व्यवस्था की जायेगी जिससे वार्डो, क्षेत्रों में पूर्ण सफाई हो सके। जो स्ट्रीट लाइट खराब हो जाती है तो उनको 48 घण्टों के अन्दर बदल दिया जायेगा। हाथरस का विकास पूर्ण रूप से कराया जायेगा। वाटर वक्र्स से पानी की व्यवस्था को आर.ओ. पानी से जोडा जायेगा।
भाजपा सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि जनता विकास की ओर देख रही है। भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है। भाजपा राष्ट्रवादी संगठन है। इस संगठन में परिवाद नहीं है। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। अगर किसी गलत व्यक्ति का चयन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हो जाता है तो विकास कार्य में ब्रेक लग जायेगा क्योंकि पहले वह अपने परिवार का विकास करेगा।
पूर्व विधायक राजवीर पहलवान ने कहा कि सर्वसमाज की बात करने वाली भाजपा ही राष्ट्र की पार्टी है। पूर्व मंत्री के कारनामों से जनता समझ चुकी है इसलिए पूरा परिवार इस चुनाव में लग रहा है। अपने शासन काल में जनता का शोषण किया है। भाजपा सरकार में मेले में किसी भी व्यक्ति का शोषण नहीं किया गया इसलिए इन नौटंकी नेताओं के चक्कर में न पड कर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को भारी बहुमत से जितायें और विकास की गंगा बहायें।
जनसम्पर्क व नुक्कड सभा में मूलचन्द्र वाष्र्णेय, मोरमुकुट गुप्ता, रामकुमार माहेश्वरी, मुकेश कौशिक, अशोक अग्रवाल, मोहन पंडित, सुनीत आर्य, मनोज अग्निहोत्री, डा. राजेश सिंह, अमर सिंह पाण्डे, रमेश राजपूत, दिनेश शर्मा, सुनील पंडित, प्रदीप गुप्ता, विपुल सिंघानिया, संजय सक्सैना, अखिलेश गुप्ता, श्याम अग्रवाल, कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, देवेन्द्र शर्मा, विवेक गुप्ता, राकेश अनाडी, प्रशांत शर्मा, विमल प्रधान, हरीशंकर राना, प्रेमचन्द्र गुप्ता, अशोक गोला, अशोक बागला, पी.के. कुशवाहा, अमन जैन, तरूण शर्मा आदि लोग थे।