Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मकर संक्रांति पर खिचड़ी एवं कंबल का हुआ वितरण

मकर संक्रांति पर खिचड़ी एवं कंबल का हुआ वितरण

घाटमपुर, कानपुरः शीराजी। क्षेत्र स्थित ग्राम राम सारी में मानव विकास समिति द्वारा संचालित डॉक्टर ज्योत्स्ना जूनियर हाईस्कूल में निराश्रित महिलाओं एवं गरीब वृद्ध व्यक्तियों को कंबल एवं खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समिति के प्रबंधक डॉक्टर राम किशन गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि संजय कुमार को प्रतीक चिन्ह व फूलमाला द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने आए निराश्रित लोगों को लगभग 100 कंबल का बाटे। उन्होंने अपने संबोधन में डॉक्टर राम किशन गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के लोगों के लिए वह एक प्रेरणा स्रोत है। जो कार्य नेत्र वाले नहीं कर सकते वह कार्य वोह कर दिखाते हैं। क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं दिव्यांगता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के कारण उंहें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्येंद्र सिंह भदौरिया ग्राम प्रधान राम सारी द्वारा की गई। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सुधा गुप्ता, नरेश सविता, एडवोकेट महेश श्रीवास्तव, रामचंद्र गुप्ता, अशोक मिश्रा, राजन मिश्रा, शंकर लाल गुप्ता रामखेलावन सहित तमाम क्षेत्रीय व आसपास के लोग मौजूद रहे।