Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ननद से विवाद होने पर विवाहिता को मारपीट कर किया घायल

ननद से विवाद होने पर विवाहिता को मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इकू में एक महिला ने अपने पति ससुराल के लोगो पर मारपीट कर आरोप लगाया। घायल महिला को उसके पिता ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाने में पति सहित तीन लोगो के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इकू निवासी 25 वर्षीय रीना पत्नी अजरउद्दीन को विगत रात्रि में मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने घटना की जानकारी फोन द्वारा मायका पक्ष के लोगो को दी। कासगंज के गांव अमापुर निवासी पिता नसीर अहमद ने थाने में पति सास, ससुर के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पीड़ित महिला की माने तो उसका बच्चो को लेकर कहासुनी ननद अफसाना से हो गया। उसी समय ननद की बात को सही मानते हुए पूरे घर ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के शरीर पर काफी चोट के निशान पडे हुए थे। पुलिस ने महिला का उपचार व डाक्टरी मुआयना भी कराया।