Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाधान दिवस 6 फरवरी को डेरापुर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में होगा

समाधान दिवस 6 फरवरी को डेरापुर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में होगा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम को गंभीरता के साथ लेने के आदेश दिये गये है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सम्पूर्ण समाधान का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किये जाये। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता में किया जा रहा है। जिसमे पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता में किया जा रहा है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का मार्च 2018 तक के रोस्टर के अनुसार 6 फरवरी 2018 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील डेरापुर में जिलास्तरीय, तहसील सिकन्दरा में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पन्न की जायेगी। इसी प्रकार 20 फरवरी 2018 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सिकन्दरा में, तहसील रसूलाबाद में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मैथा में अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व व अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील अकबरपुर में आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार 3 मार्च 2018 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रसूलाबाद में आयोजित की जायेगी तथा तहसील मैथा में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील भोगनीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। वहीं 17 मार्च 2018 को जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मैथा में आयोजित की जायेगी तथा तहसील अकबरपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील भोगनीपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें फरियादी अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।