Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध बन्दूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार

अवैध बन्दूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार

चकिया, चन्दौलीः जन सामना ब्यूरो। स्थानीय कोतवाली की रामपुर भभौरा पुलिस चौकी के प्रभारी उ० नि० अमित कुमार सिंह ने गुरुवार को मूसाखांड़ क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध एक नाली बन्दूक व आठ जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त सम्बन्ध में बताया गया कि सुबह गस्त पर निकले चैकी प्रभारी को सूत्रों से ज्ञात हुआ कि इसी रास्ते एक संदिग्ध व्यक्ति बन्दूक लेकर आने वाला है। थोड़ी ही देर में बन्दूक लिए एक व्यक्ति आता दिखा, जो पुलिस को देख भागने लगा जिसे चैकी प्रभारी के साथ मौजूद का० हरेन्द्र कुमार व का० जिलाजीत ने दौडा कर पकड़ लिया। बन्दूक से सम्बन्धित कागजात मांगने पर वह कुछ नहीं दिखा सका। जिसे मय बन्दूक व कारतूस के साथ कोतवाली लाया गया। पकड़ा गया व्यक्ति उपेश बिंद पुत्र स्व० जीतन बिंद रामगढ़ चैनपुर कैमूर बिहार का रहने वाला है। पुलिस इस सम्बन्ध में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।