Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कार और एंबूलेंस की टक्कर में म विधायक के भाई बहन घायल

कार और एंबूलेंस की टक्कर में म विधायक के भाई बहन घायल

डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी डा. मनोज कुमार पहुंचे प्राइवेट ट्रामा सेंटर-जाना हाल
शादी समारोह से लौट रही बैगन आर कार और ट्रैक्टर भिड़े, चार घायल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सोमवार सुबह थाना नसीरपुर क्षेत्र लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर वैंटो कार और एंबूलेंस में टक्कर हो गई। जिसमें वैंटो सवार हरदोई के मल्लहावा के विधायक आशीष सिंह के भाई आलोक और बहन नीता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते चलें कि हरदोई के थाना क्षेत्र मल्ल्हावा के विधायक आशीष सिंह के भाई आलोक अपनी वैंटो कार संख्या यूपी 16 एन 4253 द्वारा हरदोई से अलीगढ़ आ रहे थे। गाड़ी को चालक संजय पुत्र सुखराम चला रहा था। संजय ने बताया कि जब उसकी गाड़ी नसीरपुर थाना क्षेत्र के समीप जवाहरपुरा के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रही एंबूलेंस ने ओवरटेक करते समय कट मार दिया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसें कार सवार विधायक के भाई और बहन दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए एंबूलेंस का इंतजार कर रहा था तभी सूचना पर हंड्रेड मोबाइल मौके पर पहुंची और घायल भाई.बहन को उपचार के लिए अस्पताल लाई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। हादसे की खबर हरदोई में विधायक को हुई तो उन्होंने स्थानीय प्रशासन को फोन कर शीघ्र उपचार कराने के लिए कहा। इसके बाद प्रशासन में खलबली मच गई। डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी डॉ. मनोज कुमार भी घायलों को देखने के लिए प्राइवेट ट्रामा सेंटर पहुंचे और हाल जाना। दोपहर बाद घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुचे जिलाधिकारी नेहा शर्मा, एसएसपी डा0 मनोज कुमार घायल के भाई मल्लाहाबी विधायक आशीष सिंह ने बताया कि तडके थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार एम्बुलेन्स की भिडन्त में कार सवार हरदोई क्षेत्र मल्लाहाबी निवासी आलोक सिंह पुत्र शिवराज सिंह उसकी बहन रीता सिंह पत्नी मेघसिंह घायल हो गये। जिनको मौके पर पहुची पुलिस द्वारा उपचार के लिए आज सुबह सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। जहां से कुछ समय बाद ही पास के ही निजी ट्रामा सेन्टर ले गये। बताया गया कि घायल आलोक सिंह जनपद अलीगढ़ क्षेत्र के खैर स्थित भारतीय स्टैट बैक में सहायक मैनेजर बताये गये। घायल मल्लाहाबी विधायक भाजपा आशीष सिंह के सगे भाई बहन होने की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पिंक्की चक, अंकित तिवारी, सुरेन्द्र राठौर देवेन्द्र सिंह राजपूत, निकुंज शुक्ला, दुष्यन्त तिवारी देवेश भारद्वाज संयोजक युवा मोर्चा निजी अस्पताल पहुचे। जब जिलाधिकारी नेहा शर्मा एसएसपी डा0 मनोज कुमार को पता चला कि घायल विधायक के भाई बहन के साथ साथ छतीसगढ़ के सीडीओ गौरव सिंह के भी भाई बहन है तो उनको देखने निजी अस्पताल में दोनो लोग पहुचे। विधायक मित्र होने के नाते समाजवादी पार्टी के एमएलसी डा0 दिलीप यादव, अपने समर्थक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचन्द्र चंचल, उमेश यादव, मनोज आदि लोग भी घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुचे। भाई बहन के घायल होने की जानकारी होने पर मल्लाहाबी विधायक बीजेपी आशीष सिंह भी दोपहर के समय परिजनों के साथ निजी अस्पताल पहुचे गये। जहां से दोनो लोगो को घर ले जाने की योजना बना रहे थे। लखनऊ से आये भूमि विकास मैनेजर सुभाष द्वारा बताया गया कि घायल भाई बहन कार द्वारा गांव से अलीगढ़ के लिए आ रहे थे। रास्ते में दोनो लोगा घायल हो गये, जिनको उपचार के बाद घर ले जाने की योजना चल रही है। सांय तक घर ले जा सकते है फिलहाल चिकित्सक से परामर्श किया जा रहा है। कि घायलों की स्थिति क्या है।
दूसरी घटना एटा रोड पर चैमुखी कोल्ड स्टोर के समीप हुई। एटा में शादी समारोह से लौट रहे मोहल्ला खेड़ा निवासी मदनमोहन पुत्र जसोदानंदन, उनका बेटा राजाबाबू (25) और बेटी तनू (16) तथा कार चालक देवेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी रहट गली घायल हो गए। देवेश ने बताया कि चैमुखी मंदिर के समीप पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में कट मार दियाए जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गये। घायलों को 108 एंबूलेंस ने अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य हादसे में फरीदाबाद सिकंदरपुर निवासी राजवीर सिंह पुत्र गंगाधर, सतीश कुमार पुत्र विश्नूदयाल निवासी झपारा घायल हो गए।