Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बच्चों ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में लहराया परचम

बच्चों ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में लहराया परचम

हाथरसः जन सामना संवाददाता। मथुरा रोड स्थित लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने साइंस ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। बच्चों ने साइंस ओलंपियाड में आठ स्वर्ण पदक, छह रजत पदक और छह कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को मेडल्स पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सतत् अभ्यास और सतत् प्रयास के माध्यम से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए हमें सतत् प्रयत्नशील रहना चाहिए।
गौरतलब है कि साइंस ओलंपियाड की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों की विज्ञान विषयक अभिरुचि के परीक्षण हेतु ली जाती है। पदक विजेताओं में दीपक चैधरी, अभय चैधरी, खुशी गोयल, ईशा कुमारी, शिखर वाष्र्णेय, अंजली दीक्षित, आकाश चैधरी, शिवम वाष्र्णेय ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं गार्गी कौशिक, इशांत शर्मा, महक वाष्र्णेय, परी उपाध्याय, दिव्यांशु उपाध्याय, दिव्यांशी सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया तथा हिमांशी कौशिक, अंतरा भरंगर, हर्षिता शर्मा, तनुजा सिंह, जागृति शर्मा, अभिषेक पौरुष ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकों ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा आगे और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लवकेश सेठ, प्रिया उपाध्याय, हर्षिता दीक्षित, श्रवण वर्मा, लक्ष्मी शर्मा आदि उपस्थित थे।