Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम के विपक्षी पार्षदों ने महापौर के खिलाफ की नारेबाजी

नगर निगम के विपक्षी पार्षदों ने महापौर के खिलाफ की नारेबाजी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर निगम में विपक्ष में बैठै पार्षदों ने महापौर के खिलाफ मनमानी करने शहर की समस्यों को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए महापौर के खिलाफ नारे बाजी की गयी।
इन दिनों विपक्षी पार्षदों में दिन प्रतिदिन आरोप लगाते हुए महापौर नूतन राठौर पर हटधर्मी का आरोप लगाया। वही योगी सरकारी की योजना गड्डा मुक्त की बात पर कहा कि शहर में काफी स्थानों पर गलियों में गड्डे पडे हुए है। उनको भरवाने के लिए नगर निगम की मेयर नगर आयुक्त पर सामान नही है। कही सफाई के लिए कर्मचारी नही तो सीमेन्ट बालू नही है। शहर की सफाई व्यवस्था कागजों में ही चल रही है। शहर में लाईट, सफाई , गड्डा को भरना उनके बस की बात नही है। विपक्ष के पार्षदों के साथ 20 फरवरी को बैठक करने की बात कही गयी थी। लेकिन आज वह नगर निगम में नही है। हम लोगो के फोन तक नही उठाये जाते है। हम सभी पार्षद मेयर नूतन राठौर का विरोध करते है। जो अपने पिता मंगलसिंह के इशरों पर काम कर रही है। इस से प्रतीत होता है कि नगर निगम को मेयर नही उनके पिता चलाना चहाते है। हम लोग येसा होने नही देगे। विरोध करने वालों में देशदीपक यादव, विजय शर्मा, सुभाष यादव पार्षद पति, रिहान पार्षदपति, मुनेन्द्र यादव, हरीओम गुप्ता चटनी आदि थे।