Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित तीन लोग घायल

दो मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित तीन लोग घायल

घाटमपुर, कानपुरः संवाददाता। जाम के झाम के कारण दो मार्ग दुर्घटनाओं में महिला किशोरी व एक छात्र घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन सुबह कुष्मांडा देवी मंदिर से दर्शन कर महिलाएं ई रिक्शा द्वारा वापस अपने घर लौट रही थी मूसा नगर रोड स्थित नगर पालिका तिराहे पर जाम के कारण ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे महिलाओं में चीख पुकार मच गई घायल प्रिया 14 वर्ष पुत्री संतोष कुमार कुशवाहा व गीता देवी 45 वर्ष पत्नी रमाकांत बाजपेई निवासीगण मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया दूसरी घटना में जहानाबाद रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बीएससी की परीक्षा देकर वापस लौट रहे मोहित सिंह 25 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी बरनाव की मोटरसाइकिल में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी घायल को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।