Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जाते है स्वच्छ हवा के लिए मिलती है दूषित वातावरण……….

जाते है स्वच्छ हवा के लिए मिलती है दूषित वातावरण……….

स्वच्छ भारत मिशन के लिए बने नगर निगम ब्राण्ड एम्बेस्डर ही गाॅधी पार्क को दे रहे है बीमारी
विद्यालय का गन्दा पानी गांधी पार्क में डालने का किया जा रहा है कार्य- सतीशचन्द्र
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। स्वच्छ भारत बनाने के लिए नगर निगम द्वारा जिनको ब्राण्ड एम्बेस्डर बनाया था। वही लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने पर उतारू है। कई बार शिकायत करने पर भी मेयर बात करने की बात कहते हुए मामले को दबाये हुए है।
आज नगर के गाॅधी पार्क में टहल कमेटी परियावर्णय बचाओं समिति के अध्यक्ष सतीशचन्द्र अग्रवाल नेताजी, ने पत्रकारों को बताया कि गांॅधी पार्क में स्वच्छ हवा लेने के शहर के सैकडों लोग रोजाना गाॅधी पार्क में टहलने आते है। प्रदेश सरकार भी स्व्च्छता के लिए करोडो रूपया खर्च कर पार्को को सुन्दर बनाने में लगी हुई है। लेकिन शहर को नगर निगम द्वारा स्वच्छता मिशन के लिए बनाये गये ब्राण्ड एम्बेस्डर मयंक भटनागर के द्वारा गाधी पार्क की ओर अपने विद्यालय के शौचालय, गन्दा पानी के साथ स्कूल का पानी गांधी पार्क में पाइप डाल कर छोडने का काम किया जा रहा है। जिससे पार्क में टहलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है। इतना ही नही उन्होने बताया कि उक्त विद्यालय की भूमि एक तालाब के स्थान पर बनायी गयी है। तालाब खत्म होने से गाॅधी पार्क के आस-पास के क्षेत्र में वाटर लैबिल भी कम हो गया है। तालाब खत्म होने से काफी परेशानी नगर की जनता को हुई है। स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारी से पार्क दूषित हो रहा हैै। कई दिन पूर्व गांॅधी पार्क निरीक्षण के लिए मेयर नूतन राठौर गाॅधी पार्क में आयी थी जिनको उक्त समस्या से अवगत कराया गया था। लेकिन विद्यालय परिवार से बात करने की कहते हुए चली गयी आज तक मामला ज्यांे का त्यों बना हुआ है। वही क्षेत्रीय पार्षद विजय कुमार शर्मा से उक्त मामले में जानकारी ली गयी तो उन्होने बताया कि उक्त समस्यों के बारे में मयंक भटनागर से बात की गयी थी, दो एक दिन में गांधी पार्क की ओर बने पानी गिरने की समस्या को खत्म करने की बात कही है। अन्यथा उक्त समस्या के लिए आन्दोलन करते हुए पार्क की गन्दगी को दूर कराया जायेगा।