Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान संघ का अधिवेशन सम्पन्न

किसान संघ का अधिवेशन सम्पन्न

हाथरसः जन सामना संवाददाता। भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि किसानों को अपनी शक्ति खुद पहचाननी होगी। जिस प्रकार हनुमान जी को जब उनकी शक्ति के बारे में एहसास कराया गया तो उन्होंने लंका को खोज लिया था, वैसे ही किसान भी अपनी मंजिल को खोज लेंगे। उन्होंने कहा कि आज किसानों के आत्मसम्मान व उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए ठोस नीति की जरूरत है।
श्री कुलकर्णी आगरा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किसान संघ के अधिवेशन के दूसरे दिन आयोजित गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज किसानों को खेती के प्रति मोह भंग होने का सबसे बड़ा कारण ठोस नीति का न होना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि अपने अधिकार लागत का डेढ़ गुना अधिक पाने के लिए एकजुट हों।
गोष्ठी की अध्यक्षता ओमवीर सिंह राना ने की तथा जुगल किशोर ने दीप प्रज्वलन किया। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, कन्हैयालाल, अशोक, मोहन सिंह व संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने भी विचार रखे। संचालन ब्रज प्रान्त मंत्री ऋषि कुमार एड. ने किया।
इस अवसर पर अजय चैधरी, सज्जन कुमार, राजकुमार, विजयकांत दुबे ने पदाधिकारियों का पगड़ी बांधकर सम्मान किया। सुरेश सिंह चैहान, लाखन सिंह, सुरेंद्र परिहार, उदयपाल सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।