Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्राह्मणों को परशुराम प्रभातफेरी निकालना पड़ा भारी

ब्राह्मणों को परशुराम प्रभातफेरी निकालना पड़ा भारी

सासनी, जन सामना संवाददाता। भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज के लोगों को हवनयज्ञ के बाद प्रभातफेरी निकालना भारी पड गया। प्रशासन ने दो दर्जन से अधिक लोगों को 107/116 के तहत पाबंद किया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम ने फौरी कार्रवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि धारा 144 लगी होने के बावजूद परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकालने पर आमादा तथा शांति व्यवस्था भंग होने के संबध में शोभायात्रा निकाल रहे लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए। जिसे लेकर पुलिस ने 26 लोगों को नामजद तथा करीब 175 अज्ञात को 107/116 के तहत पांबद कर न्यायालय में उपस्थित होकर पांच पांच लाख रूपये प्रति व्यक्ति बंधनामा तथा धनराशि की दो-दो विश्वनीय जमानतें बहक उत्तर प्रदेश सरकार लेकर शांति बनाए रखने के लिए छह माह के लिए बाध्य किया है। नामजदों में प्रकाश शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, संजय उपाध्याय अविनाश तिवारी, सुरेश्ज्ञ दीक्षित, संजीव उपाध्याय, कांता प्रसाद, बंटी उर्फ विष्णु शमा्र, श्रीनिवास, विष्णु उर्फ बैंजू, राहुल पहलवान, दीपू पंडित, पिंकू शर्मा, बिट्टू शर्मा, पंकज गौड, राजेश शर्मा, गुड्डू शर्मा, भोलू पंडित, नवीन शर्मा, आसू, संतोष, शशीकांत शर्मा, पवन, भानू, मुंगेलाल, प्रेमदत्त शर्मा आदि के अलावा करीब 175 अज्ञात के खिलाफ धारा 188 का मुकदमा दर्ज किया है।