Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पिता ने पुत्री की पीट-पीट कर की हत्या

पिता ने पुत्री की पीट-पीट कर की हत्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला नत्थू में एक युवती की उसी के पिता ने पीट- भाई ने पीट-पीट की गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला नत्थू निवासी 18 वर्षीय किरन पुत्री मुन्नीलाल की आज आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतका के आज सुबह परिजनों ने संदिग्ध हालत में मारपीट करते हुए गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुची परिजनों के साथ क्षेत्रीय लोगो ने बचाते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए आगरा भेजा गया। दोपहर बाद आगरा में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। थाना पुलिस ने बताया के पिता के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। संभवतः घटना के पीछे प्रेमप्रसंग का मामला चर्चा में चल रहा है।