Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में विवाहिता की गोली मार कर हत्या

संदिग्ध हालत में विवाहिता की गोली मार कर हत्या

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना जसराना क्षेत्र के गांव जाजुमई में एक महिला को गोलीमार कर हत्या कर दी। महिला की मौत होने से परिजन मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हत्या की आशंका परिजनों पर कर रही है।
थाना जसराना के गांव जाजुमई निवासी उदयवीरसिंह की पुत्री 26 वर्षीय रेनू की शादी विगत तीन वर्ष पूर्व उसके परिजनों के हिन्दू रीत रिवाज के साथ कर दी थी। शादी के एक माह बाद रेनू अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। कुछ माह पूर्व वह घर वापस लौट आयी। तो उसके पति ने अपने पास रखने से मना कर दिया। रेनू अपने पिता के घर रह रही थी। जहां कुछ दिनों से कहासुनी हो रही थी। विगत रात्रि में अचानक गोलियां चलने की आवाज गांव के लोगो ने सुनी उसकी दौरान हडकम्प मंच गया। मौके पर जाकर देखा कि रेनू मृत हालत में जमीन पर पड़ी है। परिजन घर से गायब है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की माने तो मामला प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का प्रतीत हो रहा है। संभवतः परिजनो न ही उसकी हत्या की है जिससे वह भाग निकले है।