Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ

सिर पर कलश रख यात्रा में सौभाग्यवती महिलायें

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के बैभव नगर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जो कि विभिन्न मार्गो से होकर लोहिया नगर गली नम्बर पाच स्थित मन्दिर पर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान 31 सौभाग्यशाली महिलाओं द्वारा अपने सिर पर शुभॅ कलश उठाये।े
श्री मद् भागवत गीता मन्दिर लोहिया नगर में आज से भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन प्रभारम्भ किया गया। भागवत गीता ज्ञान सप्ताह के चलते 31 सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा पीत वस्त्र पहन कर अपने सिर पर कलश रख यात्रा का शुभारम्भ किया।कलश यात्रा में श्री वृन्दावन धाम से पधारे कथा व्यास मुनेन्द्र शास्त्री द्वारा पूजा अर्चना के साथ विभाग नगर मन्दिर से यात्रा का शुभारम्भ किया। यात्रा में भागवत गीता को अपने सिर पर रख बीके श्रीवास्तव, मुनीष पचैरी, बृजेश कटारा, डा0 यशोदा नन्द, देवेन्द्र शर्मा, महेन्द्र शर्मा, सुनील गुप्ता, मनोज भोला, मुकेश जिन्दल, आदि लोग मौजूद थे।