Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला फूंका

महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला फूंका

हाथरसः जन सामना संवाददाता शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी आज कांग्रेस कार्यालय परसट्टा बाजार पर एकत्रित हुए, जहां रसोई गैस के मूल्य वृद्धि के खिलाफ तीखा आक्रोश प्रकट करते हुये केंद्र सरकार को कोसा गया। कार्यालय से शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एवं महंगाई के विरोध में नारे लगाते हुए नयागंज में पहुंच कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में बेतहाशा बढ़ोतरी करने के बाद आम आदमी की जरूरत की चीजें महंगी हो गई हैं। नोटबंदी और जीएसटी के बाद पहले से ही व्यापार को खत्म करने का काम भाजपा सरकार ने किया है और आज पेट्रोल-डीजल के बेटों को बड़ा कर हर चीज की मूल्य वृद्धि होने से आम आदमी त्रस्त है। इतना ही नहीं रसोई गैस पर भी भाजपा सरकार ने डाका डाल कर रसोई गैस के मूल्य में भी बढ़ोतरी कर दी है। आज पूरा देश भाजपा से पूछ रहा है क्या इसे ही अच्छे दिन कहते हैं, तमाम वायदे देश के प्रधानमंत्री ने देश की जनता से किए लेकिन एक भी वायदा यदि पूरा किया है तो पूरे देश की जनता को बताएं। आम आदमी केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुका है।
इस अवसर पर गिरिराज सिंह गहलौत, विनोद शर्मा शशि गुरु, पीसीसी अनुज संत, ललतेश गुप्ता, पन्नालाल, डॉ रमन गुप्ता, सरदार सुरजीत सिंह, संजय कप्तान, शिवकुमार, विनोद रंगीला, नारायण प्रसाद, अविनाश पचैरी, विजेंद्र विजय सिंह, नवल नरूला, संतोष उपाध्याय, जितेंद्र शर्मा, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद थे।