Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा ने चलाया सम्पर्क फाॅर समर्थन अभियान

भाजपा ने चलाया सम्पर्क फाॅर समर्थन अभियान

हाथरसः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय के नेतृत्व में समपर्क फाॅर समर्थन अभियान के तहत शहर के बुद्धिजीवी वर्ग वकील, कालेज प्रधानाचार्य, डाक्टर, टीचर को सरकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों से अवगत कराया तथा केन्द्र की मोदी सरकार की 4 वर्ष की योजनाओं तथा प्रदेश की योगी सरकार की एक वर्ष की योजनाओं की किताब भेंट की तथा आगामी लोकसभा 2019 चुनावों के लिये सभी से समर्थन मांगा।
नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय ने बताया कि आगामी 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिये भाजपा द्वारा बुद्धिजीवी वर्ग के बीच सम्पर्क फाॅर समर्थन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी को मोदी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ योजनाओं की किताब दी जा रही है जिसमें सरकार की सभी योजनायें पूर्ण विवरण के साथ हैं तथा कितने लोगों को उनका लाभ मिला है। इन्हीं विकास कार्यो तथा योजनाओं के द्वारा सभी का 2019 चुनावों में जीत निश्चित करने के लिए समर्थन मांगा जा रहा है। केन्द्र तथा प्रदेश सरकारों द्वारा सैकडों जनहित की योजनायें संचालित हैं जिनको आमजन तक पहुंचना पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है जिससे आमजन योजनाओं का लाभ उठा सके।
‘सम्पर्क फाॅर समर्थन’ अभियान में महामंत्री अशोक गोला, मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय गोरू, उपाध्यक्ष रमेश राजपूत, आशीष गुप्ता, सभासद प्रमोद शर्मा, सभासद श्रीभगवान वर्मा, अनिल कूलवाल, मनोज शर्मा, देवेन्द्र गर्ग, अंकित बंसल, अरूण अग्रवाल, अशोक गुप्ता, रामनरायण गोयल, सुशील वाष्र्णेय, अरूण शर्मा, दिवाकर गौड वैद्य जी आदि मौजूद थे।