Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहाने के दौरान बच्चियां यमुना में डूबी

नहाने के दौरान बच्चियां यमुना में डूबी

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम हरदौली में रिश्तेदारी में आई दो बच्चियां यमुना में नहाने के दौरान डूब गई, ग्रामीणों ने एक बच्ची को निकाल लिया दूसरी लापता हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम हरदौली निवासी मनोज निषाद के यहां उसके रिश्तेदार ग्राम कल्याणपुर सजेती निवासी मुकेश निषाद की पुत्री गोल्डी 8 वर्ष व श्यामबाबू की पुत्री शशि 9 वर्ष परिवार के साथ आई हुई हैं। आज सुबह करीब 8ः00 बजे दोनों बच्चियां घर के नजदीक ही बहने वाली यमुना नदी में नहा रही थी अचानक दोनों बच्चियां डूबने लगी ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गोल्डी को तो पानी से निकाल लिया। लेकिन शशि पानी में गुम हो गई। जिसकी तलाश में गोताखोरों व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका गोल्डी को ग्राम बीबीपुर स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। वही शशि की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसका कहीं पता नहीं चला था।