Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आज मनाया जायेगा ईद का त्यौहार

आज मनाया जायेगा ईद का त्यौहार

शुक्रवार को खरीददारी के लिये बाजारो में उमड़ी भीड़
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुहागनगरी में ईद आज शनिवार को उत्साह के साथ मनाई जायेगी। ईद के चांद की तस्दीक न होने के चलते अब ईद 16 जून को मनाई जायेगी। उधर ईद को लेकर बाजारों में जमकर खरीददारी चली। सुबह दुकानें खुलने से लेकर देर रात तक बाजारों में खरीददारी का दौर चला। हर उम्र के लोगों ने खरीददारी का उत्साह दिखाया। अलावा इसके घरों में ईद के दस्तरख्वान पर विभिन्न व्यंजनों को लेकर तैयारियां चलीं। सेवई, शीर के लिये मेवा तैयार की गई। शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने बताया कि 16 जून को ईद मनायी जायेगी।
बताते चलें कि ईद को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। शाॅपिंग को लेकर बाजारों में भीड़ का आलम रहा। बाजारों में कुर्ता, पायजामा के अलावा रेडीमेड कपड़े खूब बिके। जींस शर्ट आदि खूब बिका। वहीं महिलाओं, युवतियों ने नए नए डिजायन वाले कपड़ों को लेकर उत्साह दिखाया। कुर्ते, प्लाजा के अलावा गाउन, इंडोवेस्टर्न को लेकर क्रेज दिखा। वहीं सोने, चांदी और आर्टिफिशियल गहनों की खरीददारी में बूम देखने को मिली। महिलाओं, युवतियों ने ईअरिंग्स, ब्रासलेट आदि को लेकर खरीदारी की। बाजारों में फुटवियर की खरीददारी तो चली ही साथ ही जगह जगह आकर्षक फुटवियर जैसे स्लीपर, सैन्डल, नागरा, कोल्हापुरी के फड़ सजे हुये थे। महिलाएं युवतियांे ने कपड़ों के अलावा कास्मेटिक्स उत्पाद खरीदे तो वहीं घरों की सजावट का सामान बिका। शाम को बाजारों में खासी भीड़ थी। दुकानें खरीदारों से खचाखच भरी थीं। युवाओं में नागरा और कोल्हापुरी चप्पल खरीदने का क्रेज दिखा।