Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुभाष चौराहा पर पड़े अचेत युवक को टैम्पों चालक ने अस्पताल में कराया भर्ती

सुभाष चौराहा पर पड़े अचेत युवक को टैम्पों चालक ने अस्पताल में कराया भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र सुभाष चौराहा पर अचेत पडे युवक को टैम्पों चालक ने ट्रैफिक पुलिस के कहने पर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया।
जहर खुरानी हो या शराब में टल्ली अचेत होने पर वह सड़क के किनारे पडा लोगो को मिलता है। लेकिन उसको देखने वाले तो बहुत होते है। लेकिन समय पर उपचार दिलाने वाले कुछ ही लोग होते है, जिनको फसने का डर भी सताता है। काफी पुलिस ने प्रचार प्रसार किया कोर्ट ने भी आदेश किया है। घायल सड़क पर अचेत पडे लोगो की सहायता करने वालों को परेशान नही किया जायेगा। लेकिन लोगो के दिलों में आज भी डर बैठा हुआ है। येसा ही दृश्य उस समय देखने को मिला। जब रविवार की दोपहर में लगभग 30 वषीय अज्ञात युवक अचेत हालत में सड़क के किनारे सुभाष चैराहा पर पडा था। जिसको देखने वाले बहुत निकल गये। किसी ने उसको उपचार की नही सोची। ट्रैफिक पुलिस भी डयूटी करने में मस्त थी। काफी देर बाद एक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही का दिल पसीजा जिसने टैम्पों चालक से कहकर उसका उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां टैम्पों चालक से उसके घर का पता नाम पूछा गया तो वह काफी परेशान दिखायी दिया। बोला येसे कार्य करने में इसी लिए तो डर लगता है।