Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महर्षि बाल्मीकि सेना का स्थापना दिवस समारोह 24 को

महर्षि बाल्मीकि सेना का स्थापना दिवस समारोह 24 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। महर्षि बाल्मीकि सेना के तत्वावधान में बैठक का आयोजन सीवेज फार्म हाउस पर सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सतीश चंचल की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये महर्षि बाल्मीकि सेना के जिलाध्यक्ष बबलू हंसमुख ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि सेना का 18 वां स्थापना दिवस समारोह 24 जून को सुबह साढ़े 10 बजे से खैर स्थित बासुदेव मैरिज होम में धूमधाम से मनाया जायेगा। सेना के प्रदेश महामंत्री व भाजपा नेता विक्रम जीनवाल के अनुसार समारोह में सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम बाल्मीकि, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, खैर विधायक अनूप बाल्मीकि, अलीगढ़ शहर विधायक संजीव राजा, बरौली विधायक दलवीर सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेन्द्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, मथुरा जिला प्रभारी ठाकुर रघुराज सिंह आदि मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। समारोह की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष अटल बाल्मीकि करेंगे।
श्री हंसमुख ने नगर व जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से 24 जून को खैर चलने का आव्हान किया है।
बैठक में लाला बाबू फौजी, जितेन्द्र चैहान, विजय कुमार चैहान, नरेश बेनवाल, बौबी चैहान, श्रीराज चैहान, विजय कुमार चैहान, बद्रीलाल चैहान, वीरेश चैहान, शहर अध्यक्ष रत्नेश चटर्जी, लखन चटर्जी, संजीव कुमार, सुनील पाजी, देवेश पारस, टिंकू पुजारी, मनाीष कुमार, यंगेश कुमार, संजय कप्तान, सन्तोष कुमार पाथरे, विनोद परमानन्द निरंकारी, सन्तोष ठेकेदार आदि उपस्थित थे।