Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देश की जनता को भ्रमित व बेवकूफ बनाने का काम भाजपा ने किया है 

देश की जनता को भ्रमित व बेवकूफ बनाने का काम भाजपा ने किया है 

आवास विकास कालोनी के लोग मुसीबत मेंः आक्रोश
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के झूठे वायदे की पोल खोल एवं कांग्रेस के जनहित के कार्यो को जनता को बताने के लिए कांग्रेस वार्ड सम्मलेन जोन 1 का आयोजन मोहल्ला कर्र सिटी स्टेशन के सामने किया गया। जिसकी अध्यक्षता बौहरे दीन दयाल ने की। सम्मलेन में शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि जितने वायदे जनता से मोदी  और योगी ने किये हैं उनमें से एक भी वायदा मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया है। देश की जनता को केवल भ्रमित करने का काम और बेवकूफ बनाने का काम मोदी और योगी ने किया है। लेकिन यह वह देश है जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया था, यह वह देश है जिसे नेहरू, शास्त्री, इंदिरा और राजीव ने सशक्त बनाया है, यह वह देश है जिसमें राजीव ने 21वीं शताब्दी के लिए प्रयास करके कंप्यूटर क्रांति का आगाज किया और आज का जनमानस सब समझ गया है। आने वाले 2019 के चुनावों में जनता वह करारा जवाब भारतीय जनता पार्टी को देगी जिसे मोदी और योगी ने कभी सोचा भी नहीं होगा। राहुल गांधी लगातार कांग्रेस पार्टी की नीतिगत सिद्धांतों की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस देश को अखंड और मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। अविनाश पचैरी एवं चरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब जनता के हित की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता एड. एवं आदित्य शर्मा ने कहा कि भाजपा जो ईमानदार होने का नाटक करती है आज उसी की सरकार में तमाम उद्योगपति देश का पैसा लेकर विदेशों में भाग गए क्या इसे ही ईमानदारी कहते हैं। सम्मेलन में नारायण प्रसाद पिप्पल, पन्ना लाल,  संजय कप्तान, सुरेश विराट, राजीव कप्तान, श्रीमती रीना बाल्मीकि, गिरिराज सिंह गहलोत, सरदार सुरजीत सिंह, संजय सेठ, अमर विराट, सुरेश विराट, शीतल प्रसाद, शंकर लाल खरे, रमेश लहरी, बोबी चैहान, बब्बन, राहुल, राकेश कुमार, पवन, आनंद प्रकाश आदि उपस्थित थे। संचालन आर के राजू ने किया।