Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा सैलाब

बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा सैलाब

बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारी एवं अतिथिगण।

एलएन बघेल बसपा में हुए शामिल हुआ सम्मान
बसपा में सभी धर्म जाति के लोगो का होता है सम्मान- मुन्कादअली राष्ट्रीय महासचिव
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के पालीवाल हाॅल में बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्य संासद मुन्कार अली हेमंन्त यादव प्रतापसिंह बघेल प्रदेश महासचिव ने आगामी चुनाव के सम्बन्धित रूप रेखा तैयार करने के लिए बसपा सिपाहियों को तैयार रहने के निर्देश दिये।
राष्ट्रीस महासचिव मुन्कार अली ने कहा कि बसपा पार्टी की एक ऐसी पार्टी है जो हिन्दू मुस्लिमों को लेकर समान मिलकर बिना भेदभाव के कार्य करती है। इस पार्टी में सभी धर्म जाति के लोगो के सम्मान को रखा जाता है। भाजपा पार्टी के सत्ता में आने के बाद लोगो को मारने पर विवश कर दिया है। नोट बन्दी के बाद लोगो में धर्म के नाम पर लडाने का कार्य किया। जनता इनको पहचान चुकी है। आगमी 2019 के चुनाव में जनता इन को जबाब देगी। हम लोगो को अपने-अपने क्षेत्र में लोगो की समस्यों को सुनते हुए उनकी समस्या का निस्तारण करने के लिए संघर्ष कराना होगा। किसी भी कार्यकर्ता का मनोबल गिरने नही दिया जायेगा। बसपा का प्रत्येक सिपाही अपनी पार्टी के लिए तन-मन-धन से सेवा करता रहा है। करता रहेगा, बहन मायावती काशीराम के सपनों को साकार करने का कार्य हम लोगो को करना होगा। वही भाजपा में रहे लक्ष्मी नारायण बघेल अपने सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ बसपा में सामिल हुये। जिनका फूल मालाओं से पार्टी के लोगो ने स्वागत किया। लक्ष्मी नारायण बघेल ने कहा कि पार्टी ने जो आज सम्मान दिया है। मे ओर मेरे साथी पार्टी के लिए दिन रात एक कर मेहनत कर आगे बढाने का कार्य करेगें। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सालिनसिंह द्वारा की गयी, संचालन डा0 ज्ञानसिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विश्वदीप सिंह प्रमोद बघेल, राकेशबाबू पूर्व विधायक, शैलेन्द्र शैली, कोमल सिंह कुशवाह, बंृजमोहन, प्रतापसिंह बघेल, अजीत पाल, हेमन्त प्रतापसिंह, सत्यप्रकाश शफात खान राजू महानगर अध्यक्ष के साथ सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।