Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किशोरी सहित दो लोग आग से झुलसे

किशोरी सहित दो लोग आग से झुलसे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर दो लोग आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के गालिबनगर निवासी 16 वर्षीय शना पुत्री जकीउल्ला विगत रात्रि में अपने घर पर संदिग्ध हालत में उसके कपडों में आग लगने से झुलस गयी। जिसको झुलसी हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना रसूलपुर क्षेत्र के ही गुलाब नगर निवासी 45 वर्षीय नतीशा पत्नी गुड्डू भी विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में खाना बनाते समय आग के घेरे में आ गयी। जिससे वह भी बुरी तरह से झुलस गयी। जिसको भी रात्रि में ही उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनो लोगो को उपचार किया गया।