Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पहले यातायात के लिए किया जागरूक फिर सिवई खिलाकर दी ईद की बधाई

पहले यातायात के लिए किया जागरूक फिर सिवई खिलाकर दी ईद की बधाई

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। किसी भी शहर की सकारात्मक व नकारात्मक पहचान वहां की व्यवस्थाओं से होती है फिर चाहे व्यवस्थित यातायात हो या स्वच्छता का मामला। कोई भी बाहरी व्यक्ति जब किसी शहर में आता है यही व्यवस्थाएं सर्वप्रथम उस व्यक्ति की सोच पर शहर का प्रभाव डालती है। ऐसे में हम सब का फर्ज बनता है की यातायात को व्यावस्थित रखें। यह उदगार आज जिलाधिकारी कानपुर विजय विश्वास पंत ने व्यक्त किए। मौका था भाटिया रेस्टोरेंट सभागार में आयोजित ईद मिलन समारोह एवं यातायात जागरूकता गोष्ठी का। खिदमते खल्क फाउंडेशन की ओर आयोजित इस समारोह में शहर के आला अधिकारियों के अलावा सभी धर्मों के धर्म गुरुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गोष्ठी के दौरान कहा गया कि बेतरतीब यातायात के कारण दुर्घटनाएं होती है जिस कारण लोग उन दुर्घटना का शिकार होते हैं। अक्सर देखा जाता है कि दुर्घटनाओं से कई घरों के चिराग बुझ जाते हैं और पूरे के पूरे परिवार तबाह हो जाते है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनुराग आर्या ने अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। हेलमेट लगाने से वाहन चालक सुरक्षित रहता है। चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि चैराहों पर सिग्नल का जरूर ख्याल रखें। गोष्ठी में परमट आनंदेश्वर मंदिर के महंत रमेश पुरी महाराज जाजमऊ आश्रम के बाल योगी अरुण पुरी महाराज पनकी मंदिर के महंत, शहर काजी सहित ने अन्य धर्मगुरुओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान धर्मगुरुओं ने कहा कि आगे भी अपने अनुयायियों को यातायात के पालन करने का संकल्प दिलाएंगे कार्यक्रम में जहां यातायात के प्रति जागरूकता दिखी तो आपसी भाईचारे के प्रतीक ईद पर्व को मनाया गया। ईद मिलन समारोह के दौरान एक दूसरे को बधाइयां दी गई। सिवइयां खिलाकर ईद याद को ताजा किया गया। एडीएम सिटी सतीश पाल, अध्यक्ष हाजी नफीस बबलू और कार्यक्रम संयोजक अब्दुल माबूद ने कहा कि आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।