Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात किशोरी का शव मिलने से हड़कम्प

अज्ञात किशोरी का शव मिलने से हड़कम्प

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र एफएच मेडिकल कालेज के समीप ओवर ब्रिज के नीचे एक किशोरी का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
शनिवार की सुबह ओवर ब्रिज के पास से गुज रहे लोगों ने एक किशोरी को मृत हालत में पडा देखा जिसको देखने वालों की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की माने तो किशोरी को यहां लाकर छोड़ा गया प्रतीत हो रहा है। वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट शिनाख्त होने पर हो सकेगी।