Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धोखाधड़ी कर पति के साथ भागी भाभी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पति को भेजा जेल

धोखाधड़ी कर पति के साथ भागी भाभी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पति को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना दक्षिण के रहना रोड पर आलीशान बंगले में रहने वाली भाभी मंजू गर्ग व पति प्रदीप गर्ग का लगभग 25 बर्ष से ड्राफ्ट भुनाने व ब्याज, बीसी का कारोबार करती चली आ रही थी। जिस कारण व्यवसायियों में भाभी ने विश्वास कायम कर लिया था। जिस कारण भाभी पर भरोसा कर लोगों ने भाभी और भाई के साथ प्रॉपर्टी व बिलिंडग मैटेरियल के काम पैसा लगाना शुरू कर दिया था। लोगो की मानें तो भाभी ऐसे लोगो को प्लान समझाती की लोग पैसा लगाने को तैयार हो जाते थे। ड्राफ्ट के आलावा ब्याज व बीसी का कारोबार खूब चल रहा था। ज्यादा पैसा आते देख भाभी खूब ऐसो आराम की जिन्दगी जीने लगी थी। भाभी कमाई से विदेशों में जाकर खूब एन्जॉय करती थी। भाभी पर लोगों का विश्वास इस कदर था कि वो सपने में भी नहीं सोच सकते कि एक दिन भाभी उनका विश्वास तोड़कर जनपद से गायब हो जाएगी और एक दिन ऐसा ही हुआ। भाभी अपने पती व बच्चो को लेकर जनपद से फरार हो गई जैसे ही लोगो को पता चला की भाभी शहर छोड़कर चली गई है। काफी परेशान होने के बाद कई लोगो ने भाभी व भैया के खिलाफ थाना दक्षिण में तहरीर दी। तहरीर को आधार मानते हुए पुलिस ने धारा 420/504/506 के अंतर्गत मुकद्दमा पंजीकृत कर और भाभी को खोजना प्रारम्भ कर दिया पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने दोनों वांछित आरोपियों के घर की कुर्की तक आदेश भी करा लिए पर शातिर भाभी ने कुर्की रुकवाने के लिए न्यायालय का सहारा लिया और घर की कुर्की रुकवा ली थी। पुलिस बराबर गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दे रही थी पर कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 25 -25 हज़ार का ईनाम घोषित कर दिया था। लगभग एक बर्ष बाद थाना उत्तर पुलिस ने दोनों को पकडने में कामयाबी हासिल कर ही ली पर फिर भी पुलिस को निराशा ही हाथ लगी क्योकि भाभी ने अपने बचाव के लिए उच्च न्यायालय सहारा लेकर अपनी गिरफ्तारी रुकवाने के आदेश पुलिस को दिखा दिए। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि महिला पर कोर्ट का आदेश था इयलिए उसे छोड दिया। पति को जेल भेजा गया है।