Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीनी विवाद में ताऊ को भतीजों ने लाठी-डन्डों से पीट-पीट की हत्या

जमीनी विवाद में ताऊ को भतीजों ने लाठी-डन्डों से पीट-पीट की हत्या

बचाव में आये परिवार के ही व्यक्ति को मारी गोली, घायल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला रंजीत में जमीनी विवाद को लेकर संगे भतीजों ने अपने ताऊ को लाठी-डन्डो से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वही बचाव में पहुंचे परिवार के एक युवक को भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी जसराना जिला अस्पताल पहुंचे।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला रंजीत में आज सुबह 55 वर्षीय छत्रपाल पुत्र लाखन सिंह अपने खेत में लेबर को लेकर धान की फसल लगा रहा था। उसी दौरान उसके परिवार की कुछ भैसे खेत में घुस गयी। जिसका विरोध करने पर उसके सगे भतीजे अखिलेश, केशव गोपाल पुत्रगण राजपाल एकराय होकर लाठी-डन्डे लेकर छत्रपाल पर हमला कर दिया। इतना ही नही मृतक के पुत्र भानू प्रताप ने बताया कि भानू के उपर फायर कर दिया। जिससे खेत में काम कर रहे मजदूुरों के साथ वह भी भाग खडा हुआ। बाद में देखा कि छत्रपाल पानी में पडा हुआ है। अचेत किसान को उसकी पुत्र बधू रेनू देवी गांव के लोगो के साथ छत्रपाल को थाने लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने आनन-फानन में उसका मुल्जम चिट्टी देकर मेडीकल के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसको देख मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रेनू ने बताया कि किसान छत्रपाल को देखने पहुंचे गांव दुगना निवासी 20 वर्षीय नवीन कुमार पुत्र होडल सिंह को गोलीमार कर घायल कर दिया। इतना ही नही उसका हाथ भी लाठी से टूट गया। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह के साथ सीओ जसराना प्रेमप्रकाश यादव पुलिस बल सहित पहुंच गये। सीओ द्वारा घायल से घटना की पूछताछ करते हुए मृतक की पुत्र बधू रेनू से भी बात की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया। घायल नवीन ने बताया कि उसको अखिलेश, केशव ने गोली मारकर घायल किया है। मैं बाबा के साथ मारपीट की सुनकर बचाने के लिए गांव से आया हुआ था। जबकि मुझसे कोई विवाद नहीं था।