Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चंद्रशेखर प्रतिमा सिरकी मोहाल चौराहे पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

चंद्रशेखर प्रतिमा सिरकी मोहाल चौराहे पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। राष्ट्रोदय के तत्वाधान में अध्यक्ष विनय अवस्थी की अध्यक्षता में चंद्रशेखर प्रतिमा सिरकी मोहाल चौराहे पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए विनय अवस्थी बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक संस्था राष्ट्रोदय के कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद चंद्रशेखर प्रतिमा पर चलाया गया चंद्र शेखर आजाद जी की प्रतिमा के अगल-बगल भीषण गंदगी थी। जिसे कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई करके स्वच्छ स्थान मे परिवर्तित किया विनय अवस्थी ने कहा कि हम शहीदों को सिर्फ 15 अगस्त 26 जनवरी याद करते हैं। तभी इन प्रतिमा को देखा जाता है यह हम सभी की नेतिक जिम्मेदारी होती है। कि जिस ने देश के लिए बलिदान दिया है। क्या उसके लिए हम सब मिलकर कुछ नहीं कर सकते हैं हम कहते हैं देश ने हमें क्या दिया पर हम कभी यह नहीं कहते हैं। कि देश ने हमें क्या दिया। मुख्य रुप से उपस्थित विनय अवस्थी, सुनील कपूर, अंकित जायसवाल, राहुल सैनी, महेंद्र सैनी, व पुष्पा सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।