Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सवर्ण संगठन ने मेधावियों को किया सम्मानित

सवर्ण संगठन ने मेधावियों को किया सम्मानित

मेधावियों को सम्मानित करती महिला आयोग की सदस्य,साथ में पदाधिकारी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय सवर्ण संगठन युवा टीम ने मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह पालीवाल हाॅल में आयोजित किया। कार्यक्रम में समाजसेवियों और चिकित्सकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी रही।
सम्मान समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोकर उपाध्याय ने कहा कि संगठन हर वर्ष सर्वण छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता है। वहीं रविवार को 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने प्रशस्त्री पत्र प्रदान किये। बच्चे सम्मान पाकर खुश नजर आये। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा उपाध्याय ने किया। इस दारौन भानु प्रताप सिंह, शीलमणि शर्मा, कल्पना राजौरिया, लक्ष्मी सिकरवार, मंयक भटनागर, योगेन्द्र सिंह, यूएस पाण्डेय, नीता पाण्डेय, गोपाल भारद्वाज, अभिजीत गुप्ता, विशाल गुप्ता, अस्मिता पाठक, विशाल गर्ग, एससी अग्रवाल, त्रिभुवन कुमार श्रीमाली समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।