Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्लाक प्रमुख ने विकासखंड कार्यालय प्रांगण में किया वृक्षारोपण

ब्लाक प्रमुख ने विकासखंड कार्यालय प्रांगण में किया वृक्षारोपण

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। सरकार द्वारा प्रमुखता से चलाए जा रहे ग्रीन प्रदेश क्लीन प्रदेश अभियान को कामयाब बनाने के लिए आज अपराहन विकास खंड कार्यालय प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह कुशवाहा ने विकास खंड अधिकारी गंगाराम यादव के साथ पौधारोपण किए। इस मौके पर सहायक रामगोपाल, एडीओ पंचायत प्रभारी अभिषेक सिंह, ग्राम विकास अधिकारी विमल सचान, अरुण कुशवाहा, उदय प्रताप, विजय पटेल, आदर्श पराशर, रविंद्र कुमार कुशवाहा, आलोक सिंह राणा, विवेक कटियार तथा ग्राम प्रधान शिव कुमार पाल राम गोपाल पासवान बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे ब्लाक प्रमुख इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते हैं। बल्कि पृथ्वी को सुंदर और स्वच्छ बनाने में इनका विशेष योगदान है। हम इनकी सेवा कर के अच्छे समाज सेवक होने का दायित्व निभा सकते हैं।