Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेबी शो में सक्षम गोयल ने बाजी मारी

बेबी शो में सक्षम गोयल ने बाजी मारी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। रविवार को दोपहर दो बजे से अग्रवाल धर्मशाला में बेबी फेंसी ड्रेस शो का आयोजन किया गया। जिसमें सक्षम गोयल ने अपनी बेहतर परर्फोमेंस से सभी प्रतिभागियों को पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी 13 अक्टूबर को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाएंगे।
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में अग्रवाल मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं। रविवार को मंडल द्वारा बेबी फेंसी ड्रेस शो का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लगभग एक सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की बेशभूषा में परिधान पहन कर अपनी प्रस्तुति दी। जिन्हें निर्णायक मंडल ने बारीके से हर पहलू पर गौर कर अपना निर्णय दिया। प्रतियोगिता में सक्षम गोयल पुत्री सचिन प्रथम, शुभी गोयल पुत्री सचिन द्वितीय और आशी अग्रवाल पुत्री दीपक अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नन्हें मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति देख कर धर्मशाला परिसर में मौजूद सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। वहीं सोमवार सायं छह बजे से प्रभा बुआ जी (काली कोठी वाली) के द्वारा अग्रवृद्ध महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की सबसे वयोवृद्ध महिला को शॉल उढ़ा कर व प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के महिला-पुरुष भारी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर जयंती महोत्सव अध्यक्ष मोहित बंसल, मोहित, सचिन गर्ग, हर्ष गोयल, शोभित गोयल, सुनील आदि मौजूद रहे।