Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूरे देश में चलेगा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान-सुरेश खन्ना

पूरे देश में चलेगा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान-सुरेश खन्ना

नगर विकास मंत्री को मूवेंटो देती मेयर व नगर आयुक्त

नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुरेश खन्ना ने पीडी जैन ग्राउण्ड में स्वच्छता कार्यक्रम में की शिरकत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सोमवार को नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर के पीडी जैन इंटर काॅलेज के मैदान पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने शहर वासियों के अलावा नगर आयुक्त और मेयर को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रत्येक नागरिक से संदेश के साथ कहते है कि अपने घर के साथ आस-पास के इलाके को साफ-सुथरा रखेगे। तो बीमारी हमारे आस-पास नही फटकेगी। खुले में शौच कराना बंद किया जाये। साथ ही कहा कि नगर आयुक्त और मेयर के कार्यो की पहचान उसके शहर की सफाई व्यवस्था से होती है। वर्ष 2017 में पूरे देश के अंदर इंदौर को साफ सुथरा शहर घोषित किया गया था। तब हमने तमाम नगर आयुक्तों, सफाई कर्मचारियों को वहां भेजकर सीखकर बेहतर करने के लिए भेजा था। हम चाहते हैं कि हमारा उत्तर प्रदेश स्वच्छता के मामले में नंबर एक पर आए। इसके लिए स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान शुरू किया गया है। जनवरी से पूरे देश में यह अभियान चलेगा। शहर में प्रवेश करते ही शहर की स्थिति का आंकलन उसकी साफ-सफाई देखकर ही लगा लिया जाता है। इसलिए मेयर और नगर आयुक्त को चाहिए कि वह स्वच्छता अभियान में पूरा योगदान दें और स्वच्छता के लिए काम करें। बाहर से आने वाले मेहमानों को भी यदि गंदगी मिलेगी तो शहर को लेकर उनके मन में भी गलत बात घर कर लेंगी। सबसे पहला काम घर, मोहल्ला अपना नगर अपने जिले को साफ रखना है। वही राम मन्दिर के मुद्दे पर उन्होने कहा कि होगा वही जो राम रच राखा, राम के बिना कोई काम संभव नही है। वही नगर आयुक्त व मेयर का पार्षदों द्वारा जमकर विरोध किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, शहर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन डा. एबी चैबे द्वारा किया गया। इससे पूर्व नगर विकास मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं सुगम शिवहरे, पंकज गुप्ता द्वारा नगर विकास मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया। वही नगर आयुक्त व मेयर का पार्षदों द्वारा जमकर विरोध किया गया। सफाई अभियान स्वच्छता रैली में नगर के विभिन्न स्कूलों से हजारों बच्चो ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, सत्यवीर गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, भाजपा पार्षदों के साथ सपा पार्षद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा एसएसपी सचेन्द्र पटेल के साथ यातायात प्रभारी देवेन्द्र पाण्डे विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाऐं भी मौजूद रहे।
पार्षदों ने नगर विकास मंत्री के समाने मेयर व नगर आयुक्त के खिलाफ की नारेबाजी
फिरोजाबाद। नगर में विकास के नाम पर स्वच्छता के नाम पर जनता को गुमराहा करने का आरोप लगाते हुए विरोधी दल के साथ पार्टी पार्षदों ने नगर आयुक्त व मेयर नूतन राठौर का जमकर विरोध किया। इतना ही नही मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गये। सपा पार्षद विरोधी दल देशदीपक यादव के साथ दर्जनों पार्षदों ने कहा कि नगर में विकास, स्वच्छता के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है।