Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्थानीय प्रशासन की राज्यपाल से शिकायत

स्थानीय प्रशासन की राज्यपाल से शिकायत

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। लायर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को 6 सूत्री ज्ञापन भेजकर क्षेत्रीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट पूर्व लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप सिंह परमार ने छह सूत्री ज्ञापन राज्यपाल को भेजकर आरोप लगाया है की घाटमपुर क्षेत्र में खुले आम नकली शराब व गुटखा का कारोबार पुलिस के सहयोग से जारी है। क्षेत्र में सट्टा व जुआ हो रहा है। नियमों के विपरीत पशुओं को काटा जा रहा है। जिसमें पुलिस की भागीदारी है। आम जनता की शिकायतों की अनदेखी होती है। और फोन भी नहीं उठते हैं। जिससे मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। जिसकी निष्पक्ष जांच के आधार पर रोकथाम की जाना चाहिए। थानो में खुलेआम मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। यहां पर आम आदमियों के साथ उचित व्यवहार नहीं होता है। शासन द्वारा किए प्रयासों को पूर्णतया नजरअंदाज किया जा रहा है। थानों में सीसीटीवी कैमरे खराब रहते हैं। शिकायतों की या तो अनदेखी की जाती है या उन्हें टालमटोल किया जाता है। चौकियों में गरीब असहाय निर्बल लोगों से प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई नहीं हो रही है। दबाव व प्रभाव व झूठी कार्यवाही की जाती है। शांति भंग के नाम पर आम नागरिकों का उत्पीड़न व शोषण किया जाता है। कई कई दिन तक पूछताछ के नाम पर आदमियों कोअभिरक्षा में रखा जाता है। शिकायत की विडंबना यह है कि उच्च अधिकारी वापस जिसकी शिकायत है। जांच उसी के पास भेज देते हैं। जिससे शिकायतकर्ता भय भीत रहता है। शिकायत का दबाव में निस्तारण कर दिया जाता है। जिस पर गौर करके संबंधित को निर्देशित किया जाना आवश्यक है। थाना संबंधी बोर्ड को एकांत में लगाया गया है। तथा उन बोर्ड में लिखे माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को जो डीके बसु केस में पारित हुआ था। का पालन नहीं किया जाता है। एडवोकेट कुलदीप सिंह आरोप लगाते हुए सक्षम टीम द्वारा जांचकरा कर कार्यवाही किए जाने की मांग राज्यपाल से की है।