Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा नेता ने रैन बसेरा को भेंट किये कम्बल

भाजपा नेता ने रैन बसेरा को भेंट किये कम्बल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सेवा कार्य के अन्तर्गत रैन बसेरा पुरानी कलैक्टेªट में आज पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं अनुसूचित मोर्चा ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष बासुदेव माहौर द्वारा रैन बसेरा हेतु कम्बल और चादर भेंट किये गये। रैन बसेरा में पदाधिकारियों द्वारा बासुदेव माहौर का भव्य स्वागत किया और इस पावन कार्य हेतु आभार प्रकट किया।
भाजपा नेता बासुदेव माहौर ने कहा कि मैं विश्व हिन्दू परिषद द्वारा किये जा रहे समाजसेवा व राष्ट्र सेवा के लिए सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। और मैं स्वयं इस कार्य में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवा में समर्पित रहूंगा। मुकेश कुमार जिलाध्यक्ष ने कहा कि विहिप का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहले सेवक और राष्ट्र भक्त है और नर सेवा नारायण सेवा ही हमारा ध्येय है, धर्म की रक्षा ही हमारा लक्ष्य है।
इस अवसर पर जिला सहमंत्री नरेन्द्र सिंह, प्रशांत मिश्र जिला संयोजक बजरंग दल, महेश वर्मा जिला समरसता प्रमुख, मनोज वाष्र्णेय नगराध्यक्ष, मनोज सिसौदिया एड. जिला कार्याध्यक्ष, मनोज द्विवेदी, अंकित शर्मा, प्रशांत प्रताप, शुभम दीक्षित, शैलेश कुमार, मदन गोपाल वाष्र्णेय नगर उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।