Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के मैनपुरी चैराह पर एक महिला को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी कुसुम सेंगर (57) पत्नी सुभाष सेंगर सुबह के करीब 07 बजे आवगंगा मन्दिर पर दर्शन करने गयी हुई थी। वह जब वापिस घर लौट रही थी। वह जैसे ही मैनपुरी चैराह पर पहुॅची ही थी कि तेजगति से आ रहे ट्रक एचआर 37 ई-9888 ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वही ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बन्ध में महिला के पति सुभाष सेंगर (रिटायर विद्युत विभाग) ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।