Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रन फाॅर वोट मैराथन दौड़ 8 को

रन फाॅर वोट मैराथन दौड़ 8 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार पी.बी.ए.एस. इंटर कालेज में 8 अप्रैल को प्रातः 6 बजे ‘रन फाॅर वोट’ मैराथन दौड रैली का आयोजन किया जा रहा है जो बागला इण्टर कालेज से प्रारम्भ होकर अपने निर्धारित स्थल तक पहुंचेगी। उक्त रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बागला इंटर कालेज में कक्षा 9 से 12 तक के समस्त छात्र उक्त समयानुसार कालेज में उपस्थित हों। उक्त जानकारी बागला इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा. राधेश्याम ने दी है।