Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत अस्पताल में भर्ती

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर दो लोगो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे दोनो लोगों की हालत खराब हो गयी, जिनको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द निवासी 27 वर्षीय विमलेश पत्नी जयकिशोर ने आज सुबह परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको उसके पति द्वारा उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर आया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में जनपद आगरा के एत्मादपुर निवासी 40 वर्षीय रामसिंह पुत्र पंच्छीलाल ने अपनी ससुराल में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उसकी पत्नी द्वारा उपचार के लिए अस्पताल लेकर आयी। जहां उसका भी उपचार किया गया।