Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में महिला आग से झुलसी

संदिग्ध हालत में महिला आग से झुलसी

पीड़ित ने कहा कि मायके से आये आभूषण घर से हुए गायब
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में एक महिला ने गृह कलह के चलते स्वंय को आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गयी, जिसको उसके पति द्वारा उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी पिंक्की गौस्वामी की 24 वर्षीय पत्नी नीलम ने आज सुबह संदिग्ध हालत में खाना बनाते समय आग से झुलस गयी। जिसको आग से बचाने के बाद पति परिजनों के माध्यम से उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने मायके से सोने-चाॅदी के आभूषण लेकर आयी थी। मायके जाने पर घर से चोरी हो गये। पति पर संदेह होने के कारण कहासुनी कई दिनों से चल रही थी। पीड़ित ने इतना भी कहा कि मेरे पति के कारण यह कदम उठाया है। चिकित्सक ने बताया कि शरीर से मिट्टी के तेल की महक से अनुमान लगाया जा रहा है कि स्वंय को आग लगायी है। फिलहाल मेडीकल कालेज में उसका उपचार किया जा रहा है।