Tuesday, March 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिनेश चन्द्र खरे कायस्थ सिन्डीकेट के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

दिनेश चन्द्र खरे कायस्थ सिन्डीकेट के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रबुद्ध कायस्थ बन्धुओं ने दी बधाईयां
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। इन्दिरा नगर निवासी दिनेश चन्द्र खरे को ‘‘कायस्थ सिन्डीकेट’’ का उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कायस्थ सिन्डीकेट के राष्ट्रीय महासचिव अमृत सिन्हा ने  दिनेश चन्द्र खरे को नियुक्त करते हुए कहा है कि भविष्य में भी आप कायस्थ समाज के लिए और अधिक ईमानदारी और पूर्ण लगन से कार्य करेंगे।
दिनेश चन्द्र खरे पिछले कई वर्षों से कायस्थ समाज के उत्थान हेतु विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर अपने सामाजिक सेवा समाज को प्रदान कर रहे थे। श्री खरे कायस्थ समाज कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर रहे हैं।
श्री खरे के नेतृत्व में अभी कुछ समय पूर्व कायस्थ परिचय सम्मेलन का लखनऊ शहर में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कायस्थ सिन्डीकेट का प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री दिनेश चन्द्र खरे को नियुक्त किये जाने पर कायस्थ समाज में हर्ष की लहर है।
कायस्थ वाहिनी के संगठन सचिव, दीपक श्रीवास्तव, कायस्थ समाज कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यूटन किशोर सक्सेना, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के उपाध्यक्ष राहुल सेन सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव, कायस्थ सिन्डीकेट के राष्ट्रीय सचिव अक्षय श्रीवास्तव, अभिषेक खरे, प्रयाग, शुभम श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव सहित अनेक कायस्थ बन्धु ने श्री खरे को बधाई देते हुए कहा है कि कायस्थ सिन्डीकेट प्रदेश में और अधिक सक्रिय रूप से कार्य कर प्रबुद्ध कायस्थ समाज के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगा।