Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर पुनः भाजपा सरकार बनाने की लगाई गुहार

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर पुनः भाजपा सरकार बनाने की लगाई गुहार

सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के सर्मथन में वोट मांगने पहुँचे शिवली
शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार सविता। चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री पंडित दिनेश शर्मा अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र शिवली। प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में वोट मांगे वही पंडित दिनेश शर्मा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवा और गठबंधन पर निशाना साधा। ओर बताया कि गठबन्धन पार्टी भाजपा को रोकने का काम कर रही है, भाजपा वह पार्टी है जिसके वजह से सभी छोटे छोटे दल एक साथ होकर भारतीय जनता पार्टी से लड़ने का काम कर रही है। शायद गठबन्धन पार्टी भूल गयी है कि जनता सब जानती है प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कितना खुश रही किसी तरह का कोई शोषण नही किया गया है न ही कभी कोई अधिकारी हीलाहवाली करते देखा गया। जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार करते पाया गया उस पर कार्यवाही की गई है और बताया कि शिवली क्षेत्र भगवान शिव की नगरी है जिसमे कभी कोई भी गलत कार्य करके कोई नही बच सकता। भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और जनता से निवेदन किया और कहा कि भोले को देखकर आप वोट न करे लेकिन नरेन्द्र मोदी को देखिए और वोट दे जिससे भारत एक होकर विदेशी शक्तियो से लड़ने में सक्षम देश बन सके। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भृष्ट और देश के खिलाफ कार्य करने वाली पार्टी है जो चुनाव से पहले ही संविधान में छेड़छाड करने की फिराक में है पर युवा व शिक्षित सब जनता है कि कौन क्या कर रहा है उपमुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब तो प्रधानमंत्री गली गली में बनने को तैयार घूम रहे है कुछ कुछ सीट पाकर प्रधानमंत्री के सपने देख रहे है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि अकबरपुर लोकसभा से दोबारा सासंद भोले बनते है तो अकबरपुर क्षेत्र में विकास ही विकास होगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिस भी जनसभा को सम्बोधित किया है वह क्षेत्र की सीट जरूर निकली है ऐसा मेरा मानना है और इस बार भोले अधिक से अधिक वोट से जीतेंगे। वही सभी से भाजपा सरकार दोबारा बनाने की गुहार लगाई और नारा दिया कि पहले जाना मतदान फिर करना जलपान। इस जनसभा में विधायक अभिजीत सिंह सांगा, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक प्रतिभा शुक्ला, चेयरमैन शिवली अवधेश शुक्ल, पूर्व चेयरमैन अकबरपुर जीतेन्द्र उर्फ गुड्डन, मंडल अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह, मोहित अवस्थी, दीपक गुप्ता, राजू सिंह, अवनीश, अमन, अभिनव, श्याम मिश्र, रमारमण, रामजी मिश्र, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता सहित जनता मौजूद रही।