Friday, April 26, 2024
Breaking News

सघन कुष्ठ रोगी खोज अभियान 1 फरवरी से,आशा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

हाथरस। जनपद में कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए कल 1 फरवरी से सघन कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिले में अभियान चलाकर कुष्ठ रोगी खोजे जाएंगे।एसीएमओ व जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. मधुर कुमार के बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी के निर्देशन में अभियान चलाया जाएगा। डॉ. मधुर कुमार के अनुसार कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग है जो बैक्टिरिया के कारण होता है। यह मुख्य रूप से चमड़ी एवं तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है।

Read More »

ऑल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की मांग,7 फरवरी तक स्कूल न खोले तो हो सकता है आन्दोलन

हाथरस। ऑल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मांग की है कि कोविड-19 महामारी के कारण समस्त विद्यालय 2 साल से बन्द चल रहे हैं जिसके कारण लाखों शिक्षक कर्मचारी बेरोजगार हो गये हैं और वर्तमान में भी स्कूल बन्द हैं। अभिभावकों में भी स्कूल संचालकों व सरकार के प्रति जनआक्रोश व्याप्त है। जिसके कारण प्रबन्धतंत्र को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ऑल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऑन लाइन शिक्षा से मात्र 20 प्रतिशत छात्र ही लाभ पा रहे हैं। 80 प्रतिशत छात्रों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Read More »

विधानसभा 2022 के लिये आज कई प्रत्याशियों ने किये नामांकन

कांग्रेस से छवि, कुलदीप व कुशवाहा, सपा से डा. ललित व रालोद से गुड्डू ने भरे पर्चे
कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने किये नामांकनःकांग्रेस प्रत्याशी बैलगाड़ी से पहुंचे नामांकन भरने
हाथरस। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के कल 1 फरवरी को अंतिम दिन से पूर्व आज कई प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए गए हैं और आज नामांकन के दिन कांग्रेस के प्रत्याशी आकर्षण का केंद्र बने रहे तथा सिकंद्राराऊ एवं सादाबाद के कांग्रेसी प्रत्याशी बैलगाड़ी पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। जबकि सिकंद्राराऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी से प्रबल दावेदार वरिष्ठ सपा नेता पप्पू बघेल के पुत्र द्वारा आज निर्दलीय के रूप में पर्चा खरीदने से संभावना है कि सिकन्द्राराऊ में सपा के सामने चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। वही आज सपा एवं रालोद के प्रत्याशियों द्वारा भी अपना नामांकन दाखिल किया गया है।

Read More »

राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई गई

सादाबाद। आर बी गौतम ग्रुप आफ कॉलेज मैं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय पूर्व मंत्री के बेटे चिराग उपाध्याय अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र अपनी ऊंचाइयों को प्राप्त करने में कामयाब होगा और कहा महात्मा गांधी के अहिंसा कारी आंदोलन से देश की आजादी में एक मिसाल हासिल हुई थी धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी ने अहिंसा सत्याग्रह को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करके देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी जिनसे उनको राष्ट्रपिता का सम्मान दिया गया था।

Read More »

भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री की सुपुत्री व बहन ने मांगे वोट

सादाबाद। नगर व क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की सुपुत्री रिंकी उपाध्याय व बहन मनोरमा शर्मा ने संयुक्त रूप से नगर व क्षेत्र के दर्जनों मोहल्लों के गांव में भ्रमण करते हुए दोनों ने संयुक्त रूप से कहा की भाजपा शासन में राज्य की सम्मानित जनता के लिए सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता की तरक्की करने में सफल रही है और महिलाओं के सम्मान के लिए अनेकों योजनाओं के माध्यम से सुरक्षा शिक्षा चिकित्सा आदि योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और बेटियों का सम्मान बढ़ाने में अग्रसर रही हैं। 2017 से पूर्व सपा शासन में महिला और बेटियों पर जो अत्याचार हुए हैं । उनको राज्य की जनता अभी तक भूली नहीं है भाजपा शासन कोविड-19 की वैक्सीन के लिए सहकारी व प्राइवेट संस्थानों के माध्यम स तरीका अपनाया है ,जो एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है दोनों महिलाओं का नगर व ग्रामीण की महिलाओं ने जोशीला स्वागत करते हुए भाजपा की रीति नीति का सम्मान किया है।

Read More »

आईटीबीपी तथा पुलिस के जवानों ने किया पैदल मार्च

ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। विधानसभा चुनाव चुनाव के दरमियान शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। आइटीबीपी तथा पुलिस के जवानों ने हिस्ट्रीशीटरों समेत चिन्हित अपराधियों के घर घर जाकर चौराहे चौराहे रूट मार्च किया है तथा मतदाताओं से निर्भीकता पूर्वक शत प्रतिशत मतदान की भी अपील की है। सोमवार के दिन आइटीबीपी व पुलिस के जवानों ने कस्बा चौराहा, खोजनपुर, मनीपुर भटेहरी, सेमरी रनापुर, चंड़रई चौराहा, बहादुरपुर, जमुनापुर चौराहा, गोकना, खरौली, कंदरावा, नरवापार आदि चौराहों समेत गांवों में जाकर लोगों से निर्भीकता पूर्वक मतदान करने की अपील की।

Read More »

अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के पूरे भटनियाँ मजरे कंदरांवा निवासी एक व्यक्ति झोले में रखकर गांजा बेचने जा रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम पुलिस ने गांव के निकट से ही गिरफ्तार कर लिया और उसे कोतवाली लेकर आई। जहां सोमवार को कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा गया है। वहीं बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति लंबे अरसे से गांजे के व्यवसाय में लिप्त था। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि पूरे भटनियाँ निवासी बलराम मौर्या को 2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था जिसे संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Read More »

बिल्हौर से समाजवादी पार्टी की रचना सिंह ने किया नामांकन

कानपुर। बताया जा रहा है कि रचना सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव और पूर्व सांसद डिंपल यादव की बेहद नजदीकी है। उन्होंने बिना पद की इच्छा किए बीते 5 वर्षों में कोरोना वायरस जैसे विषम परिस्थिति में पार्टी की नीतियों को जन.जन पहुंचाया है और क्षेत्रीय मुद्दों पर अफसरों के खिलाफ जनता के लिए आवाज बुलंद की है। रचना सिंह का विधानसभा के युवाओं पर गहरी पकड़ है। इसके साथ ही कई मुद्दों पर सैकड़ों ग्राम पंचायतों में उनका सीधा जुड़ाव है।

Read More »

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने करहल से किया नामांकन,बोले बाइस में बाइसिकल

इटावा। कानपुर उत्तर प्रदेश की सत्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आर-पार की लड़ाई लड़ने के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को करहल विधानसभा सीट से नामांकन कराया। अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई से करहल विधानसभा सीट के लिए नामांकन कराने को मैनपुरी के लिए रवाना होने के लिए अखिलेश यादव जिस विजय रथ से पहुंचे उसकी हनुमान मंदिर में पूजा की गई। इसके बाद अखिलेश इस गुलाबी रंग की विजय रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। सैफई से करहल के बीच करीब 30 किमी की दूरी पर अखिलेश का जगह जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Read More »

लापता मासूम ईंट भट्ठे पर अचेत अवस्था में मिला

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। घर से संदिग्ध अवस्था में गायब हुआ मासूम ईंट भट्ठे पर अचेत अवस्था में मिला है। मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव बसिया की बाग निवासी बृजेश कुमार का आठ वर्षीय बेटा बादल रविवार की शाम को घर से गायब हो गया था।

Read More »