Friday, April 19, 2024
Breaking News

प्रत्याशी चुनाव आयोग की निर्धारित दरों पर ही विभिन्न सामग्रियों पर व्यय पर लेखा टीम करें कार्यः वरिष्ठ कोषाधिकारी

कानपुर देहात। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में खड़े होेने वाले प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन के दौरान विभिन्न मदों में व्ययों की दरों के निर्धारण के सम्बन्ध में कलेक्टेªट कोषागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पाण्डेय ने उपस्थित लेखा टीम से कहा कि समस्त दलों के प्रत्याशी नामाकंन से लेकर मतगणना अवधि में बाजार में सर्वे से प्राप्त कोटेशन दरों पर ही प्रतिदिन होने वाली जनसभा, रैली आदि के लिए माइक, लाउडस्पीकर, पंडाल, वाहन, झंडा, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, नाश्ता आदि का निर्धारण करेंगे और निर्धारित दर अधिक होने पर तत्काल अपनी आपत्ति प्रस्तुत करें, इसके लिए लेखा टीम अच्छे से निगरानी करेंगे।

Read More »

नेता जी की मूर्ति का किया जीर्णाेद्धार

कानपुर, जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं द्वारा आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती से एक दिन पूर्व बर्रा-8 में स्थित नेता जी की मूर्ति का जीर्णाेद्धार किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री आशुतोष मिश्रा, प्रांत एसएफएस संयोजक गोपाल मिश्रा, जिला सह संयोजक दिग्विजय सिंह,नगर सह मंत्री अभिषेक चौहान, नगर सह मंत्री रोशन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Read More »

डा0 प्रेमचन्द सोनी के एक दिन में 600 टीकाकरण करने पर जिलाधिकारी ने की प्रशंसा

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने वैक्सीनेशन के प्रथम डोज के 100 प्रतिशत लोगों को लगाये जाने पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ टीम सहित कोविड टीकाकरण में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों कोटि- कोटि बधाई दी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया, तो वही अपर जिलाधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह ने सीएमएस डा0 वंदना सिंह को पुष्पगुच्छ देकर उनके योगदान को कृतज्ञता के साथ स्वीकार किया। सभी स्वास्थ्य टीम को पुष्प गुच्छ देकर अधिकारियों ने सम्मानित किया, तत्पश्चात उनके सम्मान में एक भोज का भी आयोजन किया गया। जिलाधिकारी भी उनके साथ इस भोज में शामिल हुए, इस मौके पर सभी डाक्टरों ने अपने अपने अनुभवों को शेयर किया, इसी दौरान प्रेमचन्द सोनी जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरवनखेडा में नियुक्त है, इन्होंने एक दिन में 600 लोगों को टीका लगाने का रिकार्ड बनाया, जो अपने आप में एक विशिष्ट उपलब्धि है। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह ने जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान को पाकर हम सब अभिभूत है।

Read More »

सीडीओ ने नोडल अधिकारियों संग की बैठक

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण सम्बंधित कार्यक्रम पर नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनवरी से होने वाले प्रशिक्षण का माइक्रो प्लान तैयार कराया गया। उन्होने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाये, प्रशिक्षण छोटे-छोटे समूह में प्रदान किया जाये। उन्होने ट्रैफिक नियंत्रण एवं सफाई व्यवस्था हेतु उपायुक्त श्रम रोजगार-मनरेगा, एव अपर आयुक्त नगर निगम को जिम्मेदारी सौपी।
उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वह अपनी टीम के साथ थर्मल स्केनिंग मास्क एवं हैण्ड सेनेटाइजिंग की व्यवस्था आदि की पूर्ण कर लें। मतदान अधिकारी की उपस्थिति के प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वह प्रत्येक सत्र की उपस्थिति संग्रहीत करके उपलब्ध करायेगें तथा अनुपस्थित कर्मचारियों को एक मौका प्रदान किया जायेगा। यदि वह फिर भी अनुपस्थित रहते है तो एफ.आई.आर. की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि मेडिकल बोर्ड 25 जनवरी को विकास भवन सभागार में स्थापित किया जाएगा,

Read More »

आईएएस सूर्यपाल गंगवार होंगे फिरोजाबाद के डीएम व एसएसपी आशीष तिवारी

फिरोजाबाद। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई अधिकारियों के ट्रांसर्फर किये। जिसमें फिरोजाबाद के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को हटाकर उनकी जगह आईएएस सूर्यपाल गंगवार को भेजा है। अब जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी आईएएस सूर्यपाल गंगवार होंगे। वहीं एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल की जगह आशीष तिवारी को फिरोजाबाद का एसएसपी बनाया गया है।

Read More »

विस चुनाव 2022 को लेकर सुभाष तिराहे पर चला संघन चेकिंग अभियान

पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में सीओ सिटी ने करायी सैकडों वाहनों की जांच
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर एसएसपी अशोक कुमार के निर्देशन में जगह-जगह पुलिस टीमों का चेकिंग अभियान जारी रहा। वहीं गाड़ियों में लगे हूटर को भी हटवाया गया।
शनिवार को शहर के सुभाष तिराहे पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों वाहनों को गंभीरता से चेक किया गया। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि विस चुनाव के मद्देनजर जगह-जगह हमारा चेकिंग अभियान जारी है।

Read More »

भाजपाईयों ने सरकार की उपलब्धियों के प्ले कार्ड का सुभाष तिराहे पर किया प्रदर्शन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को प्रत्येक विधानसभा में प्रमुख चौराहों पर सरकार की उपलब्धियों के प्ले कार्ड लेकर जिलाध्यक्ष भाजयुमो अंकित तिवारी महानगर के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर व्याख्यान किया गया।
जिलाध्यक्ष भाजपा महानगर राकेश शंखवार ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसे जनता तक सरकार की समस्त उपलब्धियां पहुंचाने का काम बड़े ही सुंदर तरीके से हो रहा है। युवा मोर्चा एक ऐसा संगठन है जो अनुशासन के साथ कोविड-19 व आचार संहिता का पालन कर इस कार्यक्रम द्वारा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगा। जिलाध्यक्ष भाजयुमो अंकित तिवारी ने कहा कि आगे प्रत्येक दिन यह कार्यक्रम दो घंटे विधानसभा के प्रमुख पांच स्थानों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार चलाया जाएगा।

Read More »

जनपद में 118 निकले संक्रमित मरीज

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जनपद में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता देखा जा रहा है। जिसमें लोगों की लापरवाही साफ उजागर होती दिख रही है। लोग बढ़ते केसों के बाद भी गंभीर नजर नहीं आ रहे है।
शनिवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 118 पर पहुंचा। फिरोजाबाद में सक्रिय केसों की संख्या 614 हो गई है। वही कुल सक्रिय केसों की संख्या 620 पर पहुंच गई है। होम आइसोलेशन की बात की जाये तो 616 में से 613 जिले एवं तीन अन्य शहरों में है। वही अन्य शहरों में एक्टिव केस छह में से तीन केस होम आइसोलेशन में है। साथ ही होम आइसोलेशन से शनिवार 118 को डिस्चार्ज किया है। साथ ही 4434 की रिपोर्ट अभी आना बाकी ह।

Read More »

आदर्श आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस‘‘ का आयोजन किया जायेः जिलाधिकारी

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी 2022 को ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस‘‘ आयोजित करने के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना दिवस के रूप में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी आगामी 24 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन प्रदेश के समस्त जनपदों में वर्तमान समय में लागू आदर्श आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाना है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला सूचना अधिकारी आदि को निर्देश देतेे हुए कहा है कि इस अवसर उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन ‘ आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की थीम पर किया जायेगा। जनपद स्तरीय कार्यक्रमों का निर्धारण करते हुए कराये जाने वाले कार्यक्रमों में वन्दे मात्रम का गायन एवं पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन का वादन आदि को भी सम्मिलित किया जाये। एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद का अपना एक पारम्परिक विशिष्ट उत्पाद है, जिसके अनेक शिल्पी / कर्मकार कार्य करते हैं ऐसे शिल्पियों की कला का प्रदर्शन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तथा यू0पी० के स्टार्टअप पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर किये जाने का प्रयास किया जाये।

Read More »

यात्रा के दौरान बीमार महिला यात्री की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जीआरपी टूण्डला क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गयी। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विगत रात्रि में थाना जीआरपी टूंडला क्षेत्र बरहन के समीप रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने गोरखपुर क्षेत्र खसूरी शनि चौक निवासी 60 वर्षीय रामसुख गुप्ता पुत्र विधिराम के रूप में की गयी है। वही दूसरी घटना में रेलगाडी में सवार होकर यात्रा कर रही एक महिला 71 वर्षीय चंद्रवती पत्नी श्याम लाल निवासी बाग विरहगंज हसरतगंज बनारस की बीमारी के चलते टूंडला के समीप मौत हो गयी। मृतक महिला यात्री को रेलगाडी से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहॉ उसकी पोस्टमार्टम कार्यवाही की गयी। जीआरपी ने बताया कि मृतका अपने परिजनों के साथ कानपुर की ओर यात्रा कर रही थी।

Read More »