Saturday, April 20, 2024
Breaking News

वेंडर को गोली मारकर पौने चार लाख लूट ले गए अज्ञात बदमाश

मिर्जापुर| कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आज बुधवार को भोर में लगभग पांच बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा स्टाम्प वेंडर को गोली मारकर पौने चार लाख लूट कर भाग गए इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और घटना की सूचना पर पुलिस के आलाअधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत लगभग चालीस वर्षीय लालबाबू बिन्द पुत्र शंकर लाल बिंद जो(स्टाम्प वेंडर) है निवासी कोलकम कलां थाना लालगंज अपने घर से मो0सा0से मीरजापुर आ रहे थे कि देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत(पीलीबत्ती करनपुर) मिलिट्री कम्पाउण्ड के पास अपाचे सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लालबाबू को बाये पैर में गोली मार कर 03.75 लाख रूपये लेकर भाग गये।

Read More »

तस्करों के कब्जे से गोवंश, कच्ची शराब एवं असलहे कारतूस बरामद

चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोवंश,शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नेशनल हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक ट्रक से 25 राशि गोवंश तथा एक स्कॉर्पियो से 300 लीटर कच्ची शराब और असलहें कारतूस के साथ तीन तस्करों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी बरठी कमरौर स्थित nh2 से की है।गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 10/2022 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, मुकदमा अपराध संख्या 11/2022,12/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मुकदमा अपराध संख्या 13/2022 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 429 भादवि व मुकदमा अपराध संख्या 14/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

Read More »

एनटीपीसी में जैविक खेती व वर्मीकल्चर कार्यशाला का आयोजन

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्धाटन परियोजना प्रमुख कमलेश सोनी ने किया। कार्यशाला में आस-पास के गांवों के लगभग 70 किसानों ने भाग लिया। जिसमें महिला किसानों की संख्या भी उत्साहजनक रही। इस कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र, रायबरेली के वैज्ञानिक आर. के. कनौजिया ने जैविक खेती तथा वर्मीकल्चर के माध्यम से लाभकारी खेती करने के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी।कार्यशाला को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख श्री सोनी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु परिवर्तन से परंपरागत खेती अब उतनी लाभकारी नहीं रही इसलिए जैविक खेती तथा वर्मीकल्चर के माध्यम से नए-नए प्रयोग करके खेती से अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। इससे जहां स्वरोजगार के रास्ते खुलते हैं, वहीं आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी परियोजना के आस-पास के किसानों के लिए इस तरह का प्रशिक्षण आयोजित किया है।

Read More »

यूपी विधानसभा चुनाव: ऊंचाहार का बदलता राजनैतिक समीकरण

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। अपने इस्तीफे से प्रदेश की राजनीति में तूफान लाने वाले प्रदेश के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की कर्मस्थली ऊंचाहार में इस समय खासी उठापटक है। उनके दलबदल के कारण ऊंचाहार विधानसभा के सभी समीकरण बिगड़ गए है। स्वामी के कदम से सिर्फ भाजपा ही नहीं सपा,बसपा और कांग्रेस में भी हलचल बढ़ गई है। तमाम दावेदारों की धड़कने तेज है तो समर्थकों में अनिश्चितता और मायूसी का माहौल है।

Read More »

केन्द्रीय बल के साथ सीओ ने किया फ्लेग मार्च

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में चुनाव से पूर्व ही केन्द्रीय बल ने जनपद में डेरा डाल दिया। निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने को फोर्स पहुंच गया।मंगलवार को शिकोहाबाद के मुख्य बाजार में दोपहर बाद अचानक पुलिस बल के साथ केन्द्रीय बल ने फ्लैग मार्चा किया। फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद अनिवेश कुमार साथ चल रहे थे। सीओ शिकोहाबाद ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने ओर लोगों के अंदर से भय दूर करने के लिए फोर्स भेजा गया है। जो कि शान्ति पूर्ण चुनाव सम्पन्न करायेगा।

Read More »

किस को मिलेगा टिकट, किस का कटेगा, लोगों में होने लगी चर्चायें

फिरोजाबाद। नगर विधायक कौन बनेगा इस बात को लोगों में चर्चायें शुरू हो गई है। किस का टिकिट कटेगा। किस को टिकिट मिलेगा, सुबह से देर सांय तक लोगों में चर्चायंे हो रही है।शहर सदर सीट पर सपा, भाजपा, कांग्रेस व बसपा प्रत्याशी को देखने के लिए लोग अपने-अपने अनुमान लगा रहे है। पार्टियॉ किस को अपना प्रत्याशी बनायेगी। इस का फैसला को चुनाव नामांकन के समय ही पता चल सकेगा। लेकिन हर कोई यह कह रहा है कि अच्छा प्रत्याशी ही सदर सीट से जीत हासिल करेगा। अपने-अपने अनुमान लोग एक दूसरे को बता रहे है।

Read More »

पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने कई लोगो को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवााही की है। थाना मक्खनपुर पुलिस ने विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर बिल्टीगढ से नगला मानसिंह की तरफ एक व्यक्ति बोरे में शराब लेकर आ रहा है। पुलिस बल प्रयोग कर ग्राम नगला मानसिंह जाने वाले रास्ते एक व्यक्ति को दबोच लिया। जिसने पूछताछ पर आपना नाम अनिल कुमार पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी नगला मानसिंह थाना मक्खनपुर बताया। जिसके कब्जे से 01 प्लास्टिक की बोरियों में 96 पौआ नाजायज देशी शराब (करीब 17 लीटर) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त वारण्टी विनोद कुमार पुत्र स्व. श्री दिवारी लाल निवासी ग्राम फुलरई थाना मक्खनपुर के मकान पर दबिश दी गयी तो मौके पर मौजूद मिला। अभियुक्त विनोद कुमार न्यायालय सिविल जज जू.डि.एफ.टी.सी.-2 के समक्ष समय से पेश किया जायेगा।

Read More »

छात्र-छात्राओ ने लगई गई वेक्सीन

शिकोहाबाद। जिले मे कोविड-19 का प्रभाव बढता देख सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन लगाने की रफ्तार को तेज कर दिया है। जिसमे विद्यालयों के साथ-साथ जगह-जगह नगर मे केम्प लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मंगलवार को नगर के स्टेट बैंक चौराहा स्थित मधु माहेश्वरी उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर मे जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन मे विद्यालय प्रांगण मे कोबिड 19 वैक्सीन केम्प का आयोजन किया गया। जिसमे कोविड-19 की टीम जिला स्वास्थ्य समिति फिरोजाबाद द्वारा कक्षा 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओ को कोविड 19 वैक्सीन लगाई गयी। वैक्सीन लगाने वाली टीम मे एएनएम रोशनी शाक्य, आशा नीलेश सिंह साथ मे मुस्कान, ज्योति सुपरवाइजर, रितुराज, शानूखाँन व विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा गुप्ता, सुमन मिश्रा, पवनलता, ज्योति, शिल्पी, मिथलेश सहित आदि शिक्षकांयें उपस्थित थी।

Read More »

प्रशिक्षणार्थियों को दिलाई गई मतदाता शपथ

फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव 2022 सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं प्रभारी कार्मिक चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद के 19 स्थानों पर जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बंधुओं को ईवीएम प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खण्ड अरांव में खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश के साथ एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता एवं जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं गिरधारी इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता शिव कांत त्रिपाठी मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के साथ जिला विज्ञान क्लब द्वारा आज प्रशिक्षणार्थियों को जागरूक करते हुए उन्हें मतदाता शपथ ग्रहण कराई गई।

Read More »

चित्रकला कार्यशाला हुई आयोजित

फिरोजाबाद। रामलीला परिसर स्थित लंगड़े बाबा बगीची में निःशुल्क संचालित देवदूत शिक्षण संस्थान में सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोनल तेनगुरिया ने बच्चों को चित्रकला बनाना सिखाया। साथ ही उन्हें जीवन मे तरक्की करने की एवं लगातार मेहनत करते रहने की सीख भी दी। कार्यक्रम के पश्चात सभी विद्यार्थियों को पेंसिल, रबर, एवं कापियों के वितरण किया गया। इस दौरान संस्थान के संचालक मुकेश विद्यार्थी, पवन तेनगुरिया, राजीव यादव, बालकिशन गुप्ता, राजीव शर्मा के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपास्थित रही।

Read More »