Friday, March 29, 2024
Breaking News

खाते से उड़ाए 49 हजार पुलिस ने दिलाये वापस

हाथरस। आजकल साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और फर्जी फोन कॉल के माध्यम से लोगों को अपने झांसे में लेकर वह बातों से गुमराह करके उनके खातों से रुपयों को ठगा जा रहा है और इसी क्रम में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर बातों में फंसाकर एक व्यक्ति के खाते से निकाले गए 49 हजार रूपये साइबर सेल टीम द्वारा वापस कराये गये हैं।

Read More »

छात्र छात्राओं को बतायी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा

हाथरस। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा ली गई छात्र हित में प्रतिज्ञा एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा के निर्देश अनुसार कॉलेजों में जाकर छात्रों को बताया कि प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा ली है की छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देंगे।

Read More »

२६\११ क्या भूल पाएंगे हम इस तारीख को?

 इतिहास में बहुत तारीखे हैं जिन्हे हम भूल नहीं पाएंगे,उन्ही में से एक हैं ये भी।अपने देश में १९८७ से पहले से ये युद्ध का पर्याय कहों या छोटा गैर सैनिक युद्ध कहो किंतु  हो रहा हैं बार बार एक समय के अंतराल पर,जिसमे निर्दोष जानें जा रही हैं।पंजाब में भी कोई न कोई बहाना बनाकर अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही हैं।पहले १३ दिसंबर २००१ के दिन हुआ संसद पर हमला हुआ जो लोकशाही का मंदिर हैं जहाँ की पवित्रता का हनन किया गया था। जिसमे २४ लोगों  की जानें गई और १८ लोग घायल हुए।वहां पर एक घायल सैनिक ने भी अपनी आपबीती बताई थी जो दिल को छू लेने वाली थी। ये हमलें की जिम्मेवारी जैशे मोहम्मद और लश्करे तोइबा जैसे आतंकवादी संगठनों ने ली थी ।२६ नवम्बर २००८ के दिन लश्करे तोइबा के चरम पंथियों ने मुंबई की कई प्रतिष्ठित जगहों पर हमलें किए थे,  जिसमें  लियोपोल्ड कैफे  और होटल ताज,छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जहां बहुत सारे यात्री मौजूद थे ।होटल ओबेरॉय में भी हमला हुआ, कामा अस्पताल  के बाहर भी एक पुलिस वान को अगुवा कर अस्पताल में घुसे जिसमे हुई  गोलीबारी में आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे और अशोक कामटे मारे गए।नरीमन हाउस पर भी हमला कर बहुत सारे बंधक बनाया था।जहां मदद करने के लिए साथ वाली बिल्डिंग में कमांडोज को हेलीकॉप्टर से उतरना पड़ा था।और सबसे बड़ा हमला होटल ताज पर हुआ जो १०५ साल पुरानी हैं,जिसके गुम्बद में लगी भयावह आग आज भी लोगों को याद हैं।जब हमला हुआ तो लोग खाना खा रहे थे और अंधाधुंध गोलियां चलने लगी और अफरातफरी हो गई। ३१ लोग मारे गए और  सुरक्षा कर्मचारियों  ने ४ हमलावरों को मार दिया था। तुकाराम ओमले को ४० गोलियां लगी थी फिर भी उन्होंने एके ४७ लिए हुए महम्मद कसाब जिंदा पकड़ा भागने नहीं दिया।तुकाराम इसी कारण उन्हें हमेशा याद किए जायेंगे। उनको खुद को बहुत सारी गोलियां लगी होने के बावजूद उसे छोड़ा नहीं था।ऐसा क्यों हो रहा हैं बार बार हमारे साथ? कश्मीर में भी ये इतने सालों से हो रहा हैं।जिसमे बेकसूर लोगों को मारा जाता हैं और उनसे लड़ने में हमारे कई जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में आयेदिन ऐसे हमले होते रहे हैं।१९४७ से शुरू हुई प्रॉक्सी वार हैं जो कश्मीर में कबालियों के भेष में उनके सैनिकों ने हमला कर दिया और आधा कश्मीर पाकिस्तान के कब्जे में चला गया।ऐसा क्यों हो रहा हैं ये समझने वाली बात हैं।पड़ोसी देश से आए आतंकी तो हमेशा ही आतंक फैला हत्याएं करने को तैयार बैठे हैं लेकिन हमारी सुरक्षा व्यवस्था की और से लिए गए कदमों से कई ऐसे आतंकियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाता हैं लेकिन कुछ वारदातें फिर भी हो जाती हैं जिसमे बेगुनाह लोग और अपने सुरक्षादल के सिपाही भी मारे जाते हैं।क्या अपने सुरक्षा कर्मचारियों की कीमत पर उनको मार गिराना ठीक हैं क्या? १० के बराबर भी १ सैनिक नहीं हैं,१०० आतंकवादियों को मार कर भी एक सैनिक को खोना हमे पहुंचता नहीं हैं। ये बहुत महंगा व्यवहार हैं।क्यों हमने १९४७ में,२००१ में ,२००८ में सभी हमलों के बाद हमने उन्हें क्यों न सख्त कदम उठा के पाठ पढ़ाया गया?

 

Read More »

40 वर्ष से पार्क पर भू.माफिया ने किया था अवैध कब्‍जा, अब गरजा प्रशासन बुलडोजर

कानपुर। महानगर में भूमाफियाओं द्वारा वर्षों पुराने किए अवैध कब्जों पर प्रशासन के अधिकारियों की नजर टेड़ी हुईं हैं। नगर निगम और केडीए की जमीनों पर सर्वाधिक कब्जों की भरमार है। इधर केडीए उपाध्यक्ष  की सख्ती का असर शहर में दिखने लगा है। शनिवार दबौली में रतनलाल नगर चौकी से कुछ दूरी पर स्थित केडीए द्वारा कालोनीवासियों के लिए निर्मित पार्क में स्थानीय भू.माफिया के द्वारा 40 वर्षों से अवैध कब्जा केडीए के प्रवर्तन दल और नगर निगम की टीम न भारी पुलिसबल को साथ लेकर ध्वस्तीकरण किया गया। अधिशासी अभियंता धीरेन्द्र बाजपेई ने बताया कि कब्जाधारी रामदास ने पार्क में पक्का निर्माण कर बीस किराएदार बसा दिए थे। पिछले दिनों केडीए में अफसरों को गुमनाम व्यक्ति के द्वारा कब्जे की शिकायत मिली थी।

Read More »

संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान जोरों पर

सलोन/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं का नाम बढ़ाने का अभियान जोरों पर रहा।समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला सचिव एवं सभासद इसरार हैदर रानू समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी के सदस्य इरफान सिद्दीकी द्वारा नगर के पोलिंग बूथ सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज प्राथमिक पाठशाला सलोन, कन्या जूनियर हाई स्कूल सलोन,बालिका इंटर कॉलेज सलोन एवं प्राथमिक पाठशाला आता नगर सलोन का दौरा कर नए मतदाताओं के नाम के बढ़ाने हेतु प्रारूप 6 फार्म जमा किए।एक माह की इस अभियान में सपा नेताओं द्वारा लगभग 1000 आवेदन जमा किए गए।

Read More »

भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल ने क्षेत्र में चलाया सदस्यता अभियान

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल के नेतृत्व में आज ऊंचाहार चौराहे पर चलाया गया भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान।भाजपा नेता व ऊंचाहार विधानसभा 183 से भाजपा के संभावित उम्मीदवार अभिलाष कौशल द्वारा व्यापारियों व किसानों के बीच कैंप के माध्यम से सैकड़ों लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आह्वान पर कई जगह पर कैंप लगाकर हजारों सदस्य बनाने का काम हो रहा है।इस अवसर पर कौशल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार एवं प्रदेश की सरकार यानी मोदी व योगी के नेतृत्व में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है इसमें आम जनमानस में खुशी का माहौल है और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए आतुर है और विश्व की सबसे बड़ी संगठन से जुड़कर लोग गर्व महसूस कर रहे है।

Read More »

जनपद के समस्त थानों में आयोजित हुआ समाधान दिवस

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में जनपद रायबरेली के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें राजस्व टीम के साथ जनता की शिकायतों को सुना गया तथा थाना स्थानीय पर टीमों का गठन करके उनके त्वरित निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए गए।बताते चलें कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 11 शिकायतें आई हैं।जिसमें से 5 शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस टीम भेजकर मौके पर ही निस्तारित कराया गया। कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया।

Read More »

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ईएसआई डिस्पेंसरी का किया उद्घाटन

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को ईएसआई डिस्पेंसरी और शाखा कार्यालय का उद्घाटन कियाा।उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के संचालित होने से 15000 कर्मचारियों और उनके परिवारी जनों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर प्रगतिपुरम में साईं मंदिर के निकट अस्पताल के नए भवन का निर्माण कराया गया है।इसमें कर्मचारी राज्य बीमा योजना का शाखा कार्यालय बनाया गया है।इसके निर्माण में लगभग दो करोड़ 27 लाख रुपए खर्च हुए हैं।यहां 2 डॉक्टर 4 फार्मासिस्ट सहित 22 लोगों की तैनाती है।यहां आने वाले कर्मचारियों व उनके परिवारी जनों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी।कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रायबरेली जिले में पांच लाख परिवारों को शौचालय बनवाए गए।जबकि 55 वर्षों तक यहां शासन करने वाली कांग्रेस ने रायबरेली में शौचालय तक नहीं बनवा पाए और वह यूपी बनाने की बात करते हैं।

Read More »

वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। गदागंज कोतवाली क्षेत्र के बरेथा गांव निवासी युवक क्षेत्र के एक गांव में बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आया था।देर रात घर वापस लौट रहा था तभी खरौली से चडरई मार्ग पर पूरे पलऊ गांव के निकट तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे युवक की गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।

Read More »

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता ने स्वीकारी सपा की सदस्यता

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। चुनावी आहट के बीच दलबदल की कड़ी में ऊंचाहार के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कांग्रेस के जमीनी नेता को पार्टी में शामिल करके बड़ी सियासी हलचल पैदा कर दी है। ऊंचाहार के बाबूगंज में आयोजित एक समारोह में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और लोकप्रिय कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह फौजी ने डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।इनके साथ आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग भी सपा में शामिल हुए है।यहां पर उल्लेखनीय बात यह है कि प्रमोद सिंह फौजी राजनैतिक रूप से क्षेत्र में खासी हैसियत रखते है और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे है।इनके सपा में शामिल होने के साथ ही जहां एक ओर स्थानीय स्तर पर सपा काफी मजबूत हुई है।

Read More »