Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » शिक्षा (page 2)

शिक्षा

नेत्रदान-महादान का अलख जगाने वाले छात्र देवज्ञ ‘हार्वर्ड वर्ल्ड रिकार्ड’ से सम्मानित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के कक्षा-4 के छात्र देवज्ञ दीक्षित को मात्र 8 वर्ष की अल्प आयु में ही नेत्रदान जैसे सामाजिक सरोकार के पुनीत कार्य हेतु जनमानस को प्रेरित करने एवं सामाजिक जागरूकता प्रवाहित करने के उपलक्ष्य में ‘हार्वर्ड वर्ल्ड रिकार्ड’ से सम्मानित किया गया है। देवज्ञ का यह रिकार्ड उसके दो वर्षाे के अथक परिश्रम का परिणाम है। देवज्ञ अनेकों म्यूजिक वर्कशाप के माध्यम से सर्वाधिक संख्या में नेत्रदान हेतु लोगों को प्रेरित करने के साथ ही झुग्गी-झोपड़ी व पुर्नवास केन्द्रों के बच्चों को शिक्षित कर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभा रहे हैं। इन्ही पुनीत प्रयासों हेतु देवज्ञ को ‘यंगेस्ट चाइल्ड टु हैव मोटीवेटेड मोस्ट नम्बर ऑफ पीपल फॉर आइ डोनेशन’ खिताब से नवाजा गया है एवं मेडल व ‘हार्वर्ड वर्ल्ड रिकार्ड’ सार्टिफिकेट प्रदान कर उनकी बहुमुखी प्रतिभा व सामाजिक उत्थान के उनके लगाव को सम्मानित किया गया है।

Read More »

अंशिका ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर काँस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वर्ल्ड मैथमेटिक्स टीम चैम्पियनशिप में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-9 की मेधावी छात्रा अंशिका रानी ने कांस्य पदक अर्जित कर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड मैथमेटिक्स टीम चैम्पियनशिप के अन्तर्गत विश्व के विभिन्न देशों के चुनिन्दा प्रतिभागी छात्रों के बीच चार दौर की कड़ी प्रतिस्पर्धा सम्पन्न हुई, जिसमें प्रथम राउण्ड में बहुविकल्पीय प्रश्न, द्वितीय राउण्ड में लिखित प्रश्न, तीसरे दौर में रिले राउण्ड, चौथे दौर में टीम राउण्ड की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इससे पहले, राष्ट्रीय स्तर पर तीन दौर की कड़ी प्रतियोगिता के उपरान्त भारत से मात्र 12 छात्रों को वर्ल्ड मैथमेटिक्स टीम चैम्पियनशिप हेतु चयनित किया गया था, जिसमें सी.एम.एस. की अंशिका रानी भी शामिल थीं। सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वर्ल्ड मैथमेटिक्स टीम चैम्पियनशिप में चारों दौर की प्रतियोगिताओं में अंशिका ने अपने गणित ज्ञान व मेधात्व का जोरदार परचम लहराते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक अर्जित किया। इस उपलब्धि हेतु अंशिका को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Read More »

आओ मिलकर पेड़ लगाएं- गुलशन कुमार

प्रयागराज। पेड़ हमें छाया, फल, फूल प्रदान करते हैं। लेकिन पेड़ लगाने के सबसे महत्वपूर्ण लाभों में ताजा हवा (ऑक्सीजन) और खाद्य श्रृंखला में उनकी भूमिका शामिल है। पेड़ प्राकृतिक वेंटिलेटर हैं। इसके अलावा, कई मूल्यवान दवाएं पौधों के विभिन्न हिस्सों से निकाली जाती हैं। पेड़ हमारे सबसे अच्छे दोस्त हैं। पेड़ लगाने के सभी लाभों को सूचीबद्ध करने के लिए शब्दों की कोई मात्रा पर्याप्त नहीं होगी।
गुलशन कुमार पर्यावरण सलाहकार ने बताया हमारे वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने के साथ-साथ ही हमारे सेहत को बुरे प्रभावों पेड़-पौधे (धूल, गंदगी, प्रदूषण) से बचाते है इसके लिये सबसे पहले वृक्षारोपण के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है। लाभदायी वृक्षों जैसे साल, सागौन, पीपल, नीम, बरगद, साजा आदि का वृक्षारोपण किया जाये।

Read More »

एक शिक्षक की संपत्ति उसके आदर्श एवं बुद्धिमान शिष्य ही होते हैं

इंसान का जन्म तो सहज है परंतु एक अच्छे इंसान के निर्माण का कार्य एक उत्तम शिक्षक के द्वारा ही होता है। एक आदर्श शिक्षक ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करता है। दुनिया में जितने भी महान् व्यक्ति हुए उन्हें महानता दिलाने का महान् कार्य भी उच्च आदर्श शिक्षकों के द्वारा ही हुआ है। एक शिक्षक की असली संपत्ति उसके आदर्श एवं बुद्धिमान शिष्य ही होते हैं। एक उत्कृष्ट शिक्षक समय का सदुपयोग, ज्ञान, ध्यान, धैर्य, शौर्य, वीरता, पराक्रम, सकारात्मक सोच – समझ, उत्तम चरित्र, अनुशासन, व्यक्तित्व का निर्माण जैसे गुणों के साथ इंसानियत का पाठ पढ़ाता है। इंसान को जीवन जीने का सलीका यदि कोई सिखाता है तो वह शिक्षक ही होता है।

Read More »

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्राओं हेतु नेशनल स्कालरशिप पोर्टल (NCP) पर

कानपुर नगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पी0एन0 सिंह ने बताया है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिक्ख, बौद्ध, जैन, पारसी एव क्रिस्चन) के छात्र/छात्राओं हेतु नेशनल स्कालरशिप पोर्टल (एन0एस0पी0) पर आनलाईन आवेदन करने की समय सारिणी जारी कर दी गयी है जो निम्न प्रकार है।

Read More »

प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर युवा, हो रहे है आत्मनिर्भर

आज विश्व में वही देश प्रगति कर रहा है, जिस देश में तकनीकी शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। आज के वैज्ञानिक एवं तकनीकी युग में दैनिक उपयोग में कई घरेलू व निर्माण के उपकरण प्रयोग किये जाते है। उन उपकरणों के उत्पादन, मरम्मत आदि की आवश्यकता होती है। जिस देश के युवा तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करते है, ऐसी तकनीकी व कुशल श्रम शक्ति से देश की तरक्की होती है। चीन, जापान, कोरिया, सिंगापुर, पश्चिमीदेश इसके उदाहरण है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में तकनीकी शिक्षा पर विशेष बल देते हुए ‘‘मेक इन इण्डिया‘‘ योजना की शुरूआत की थी, जिसका उद्देश्य है कि देश के नागरिकों को रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं का निर्माण भारत में हो इससे देश प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा और देश का आर्थिक विकास होगा। तकनीकी व्यावसायिक प्रशिक्षण शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेगें। अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ाने, औद्योगीकरण और उद्यमिता को बढ़ाने से वस्तुओं का आयात कम होगा, और देश का धन बचेगा साथ ही देश में निर्मित वस्तुओं के निर्यात से देश की समृद्धि बढ़ेगी।

Read More »

कोरोना काल में शिक्षक और पूर्व छात्रों ने मिल विद्यालय को संवारा

कुरवाई/विदिशा। “जहां चाह, वहां राह” को चरितार्थ करते शासकीय माध्यमिक शाला सिरावली के शिक्षक व पूर्व सैनिक प्रमोद कुमार चौहान की एक ओर सकारात्मक पहल जिसमे विद्यालय के शिक्षक और स्वयंसेवी शिक्षक और पूर्व छात्र अर्जुन सेन, अनुज दांगी, सुरेन्द्र अहिरवार, मुकेश सेन और करन सेन ने मिलकर विद्यालय का रंग रोगन कर एक नया रूप देकर संवारा और इस कहावत को चरितार्थ किया कि यदि आप में कुछ करने का जज्बा है तो रास्ते स्वयं निकलने लगते हैं।

Read More »

निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा विधेयक को नहीं मानते विद्यालय

दुर्बल वर्ग के बच्चे का लाटरी में नाम होने पर भी नर्चर इण्टर नेशनल स्कूल में प्रवेश लेने से इंकार
कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। शहर के बर्रा-2 हेमन्त विहार के निवासी शुभम शुक्ला ने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से नर्चर इण्टर नेशनल स्कूल में अपने बच्चे की शिक्षा के लिए सीट आवंटित हुई थी। लेकिन उसके बाद जब एडमीशन की प्रक्रिया के लिए विद्यालय गए तो उन्हें वापस लौटा दिया गया। आरोप है कि विद्यालय कार्यालय प्रभारी ने यह कहकर वापस कर दिया कि अभी कोई भी किसी तरह का प्रवेश नहीं हो रहा है। शुभम शुक्ला ने बताया वह अपने बच्चे को अच्छी उच्च शिक्षा कराने के लिये बहुत ज्यादा चिंतित है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बार-बार गुहार लगाने पर भी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर से गुजारिश करने पर विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाचार्य नर्चर इण्टर नेशनल स्कूल को दिनांक 24 जून 2020 को पत्र लिखा गया। लेकिन विद्यालय प्रशासन ने इस पत्र को कोई महत्व नहीं दिया है।

Read More »

शैक्षिक फलक पर रचनात्मकता के सितारे टांकते शिक्षक -प्रमोद दीक्षित ‘मलय’

शिक्षक अपने काल का साक्षी होता है। वह वह विद्या का उपासक और साधक है तथा अप्रतिम कलाकार भी। वह अपनी मेधा, कल्पना, आत्मीयता, संवाद, सौंदर्यानुभूति से प्रेरित हो मानव जीवन को गढ़ता है, रचता है। वह बच्चों का मीत है, सखा है। वह बच्चों की प्रतिभा की उड़ान के लिए अनंत आकाश देता है तो नवल सर्जना हेतु वसुधा का विस्तृत कैनवास भी। वह बच्चों को मौलिक चिंतन-मनन करने, तर्क करने, सीखने, कल्पना एवं अनुमान करने एवं उनके स्वयं के ज्ञान निर्माण हेतु अनन्त अविराम अवसर और जगह उपलब्ध कराता है, फिर चाहे वह कक्षा हो या कक्षा के बाहर का जीवन। सीखने-सिखाने की रचनात्मक यात्रा में शिक्षक सदैव साथ होता है, पर केवल सहायक की भूमिका में। वह बच्चों के चेहरों पर खुशियों का गुलाल मल देता है। आंखों में रचनात्मकता की उजास और मस्तिष्क में कल्पना के इंद्रधनुषी रंग भरता है।

Read More »

अनाथों के नाथ हैं अच्युत सामंत, देवदूत बन कर रहें कोरोना पीड़ितों की सेवा

अनाथों के नाथ हैं अच्युत सामंत, देवदूत बन फ्री में दे रहें शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं
जिस कोरोना काल के शुरु होते भारत के तमाम नेता अपने—अपने आवास में दुबुक के बैठ के गये थे और अभी तक अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं, उस महामारी से बेखौफ होकर डॉ. सामंत एक कोरोना योद्धा की तरह अपने संस्थान के बच्चों और आम जनता से लेकर प्रशासन तक की हर संभव मदद करते नजर आ रहे हैं। पिछले 6 महीनों के भीतर उन्होंने अपनी ओर से ओडिशा सरकार का समर्थन प्राप्त करते हुए चार-चार कोविद-19 अस्पताल खोले हैं।
घर—घर पहुंचाई पुस्तकें और अनाज

Read More »