Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » 2016 » December » 24 (page 2)

Daily Archives: 24th December 2016

125 वे जन्म दिवस पर दादा को किया याद

मूर्ति पर माल्यार्पण कर जीवन पर डाला प्रकाश
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। मूर्धन्य साहित्यकार एवं पत्रकार शिरोमणि पद्मभूषण स्व0 पं0 बनारसीदास चतुर्वेदी का 125 वाॅ जन्म दिवस माथुर चतुर्वेदी क्लव व उपजा प्रेस क्लव के लोगो द्वारा दादा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाया गया। शनिवार की सुबह नौ बजे माथुर चतुर्वेदी क्लव के लोग उपजा प्रेस क्लव के लोगो एक साथ मिलकर नगर के बीचो-बीच बनी दादा प0 बनारसीदास चतुर्वेदी की प्रतिमा पर पहुकर एकत्रित हुए। जहां सभी लोगो द्वारा एक साथ मिलकर दादा जी का याद करते हुए उनके 125 वे जन्म दिवस पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शहर के माने उत्तर प्रदेश रत्न बालकिशन गुप्ता, अध्यक्ष दिलीप चतुर्वेदी, अर्जूनसिंह चतुर्वेदी, रंजन, कांग्रेस नेता अभिनभ चतुर्वेदी, संदीप तिवारी, गुलाम जिलानी, हरीश चतुर्वेदी, निशान्त चतुर्वेदी के साथ साथ उपजा प्रेस क्लव के प्रदेश मन्त्री द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, उमाकान्त पचैरी, संजीव भोला, सन्त सरन रामू, आदि दर्जनों समाज सेवी पत्रकार मौजूद थे।

Read More »

महिला की संदिग्घ हालत में गिरकर मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ क्षेत्र के तोडा वाली बगिया में एक महिला की संदिग्घ हालत में सीड़ियों से गिरकर मौत हो गयी। मृतका के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही अपने घर ले गये।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के ताडो वाली बगिया निवासी 45 वर्षीय नबीजन पत्नी शमीम की शनिवार की सुबह अचानक मौत हो गयी। परिजना महिला के शव को जीवित होने की आश लेकर सरकारी ट्रामा सेन्टर आये। परिजनों ने पहले बताया कि उसकी हद्य गति रूकने से मौत हुई। वही कुछ लोगो ने बताया कि दो तीन सिडियों से गिरने से महिला की मौत हुई है। चिकित्सक की माने तो शरीर पर चोट के कोई निशान नही थे। महिला कमजोर शरीर की होने के कारण मौत हुई है। वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी। पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए शव को परिजन जिला अस्पताल से उठाकर अपने घर ले गये।

Read More »

बीमारी के चलते बालक की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के देवनगर में एक मासूम की बीमारी के चलते आज मौत हो गयी। मृतक के पिता ने कहा की पोलियों की दबा पीने व टीका इंजैक्शन लगने से इंन्फैक्शन होने की कही बात उक्त मामला जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने संज्ञान में पूर्व से ही बताया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखा गया। थाना दक्षिण क्षेत्र के देवनगर निवासी प्रमोदकुमार कोरी का ढाई वर्ष के पुत्र शिवा की शनिवार की तडके उपचार के दौरान घर पर ही मौत हो गयी। पिता पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। जहां शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया। मृतक के पिता प्रमोद कुमार की माने तो उसने अपने पुत्र को 14 जुलाई 2016 को पोलियों की दबा व टीका करण के दौरान इंजैक्शन लगवाया था। उसी समय उक्त बच्चा बीमार होने से उसकी आंॅखो की रोशनी चली गयी। उक्त मामले को लेकर पीड़ित जिलाधिकारी के साथ-साथ सीएमओ लेखपाल तहरसीलदार आदि अधिकारियों से मिला। उक्त मामले में पीड़ित ने मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव को भी पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी। जिसको लेकर मुआवजे की बात भी कुछ लोगो द्वारा प्रशासन से की गयी। बच्चे का उपचार भी आगरा में किया जा रहा था। आज उसकी मौत हो गयी, अधिवाक्ता व राजनेताओं के कहने पर पोस्टमार्टम कराने की बात कही।

Read More »

बैक से रूपये निकालने पर मारपीट

युवक को सरे बाजार दौड़ा -दौड़ा का पीटा
दोनो पक्षों ने दी थाने में तहरीर महिला नेता ने कहा कि होगा राजीनामा
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के आईडीबीआई बैक के समीप एक युवक को कुछ लोगो ने दौडा -दौडा कर पीटा। युवक को पिटता देख नगर निगम के लोगो ने बदनाम गली के लोगो से बचाया। दोनो ही पक्षों के लोगों ने थाना उत्तर में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। वही एक महिला नेता द्वारा दोनो पक्षों में सुलहनामा करने की बात कही गयी। थाना उत्तर क्षेत्र के नगर निगम के समीप स्थित आईडीबीआई बैक व एक्सिस बैक से रूपये निकालने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गयी। कुछ ही देर में अचानक वहां हडकम्प मच गया, क्यो कि कुछ लोग एक युवक को दौड़ा -दौड़ा कर पीट रहे थे। युवक को पिटता देख मौके पर खडे लोगो में भगदड मे मच गयी। घटना की जानकारी होने पर नगर निगम के लोग भी सड़क के बाहर निकल गये। देखा गया कि पिटने वाला युवक नगर निगम के कार्यरत बताया गया। कुछ ही देर में देखा गया कि दोनो पक्षो के लोग थाना उत्तर में एकत्रित हो गये। जिसमें एक पक्ष से महिला नेता ममता कठेरिया थाना उत्तर क्षेत्र के पुरूषोत्म नगर निवासी 22 वर्षीय अर्जून आजाद पुत्र दिनेश आजाद, 20 वर्षीय विश्ननाथ आजाद पुत्र दिनेश आजाद, 24 वर्षीय नीरज आजाद पुत्र ओमप्रकाश आजाद , दूसरे पक्ष से थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी 24 वर्षीय सोनपाल पुत्र धर्मपाल, थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड निवासी 19 वर्षीय दीपक पुत्र नरेन्द्र शर्मा थे। दोनो ही पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जबकि दूसरा पक्ष नगर निगम के कर्मचारी बताये गये। पुलिस ने दोनो ही पक्षों की तहरीर लेने के बाद घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायलों की माने तो सोनपाल दीपक के साथ बैक से रूपये निकालने आया था। उसी दौरान अर्जून नामक युवक लाइन तोड कर रूपये निकालने लगा विरोध करने पर बदनाम गली के कुछ लोग मौके पर पहुच गये। जिन्होने मारपीट करना शुरू कर दिया। दीपक को कुछ लोगो ने दौड़ा-दौड़ा कर सरेआम बाजार में पीटा जबकि देखने वालों ने बताया कि उक्त युवक को दबंगई के चलते लोगो ने मारपीट की है।

Read More »

छत से गिरकर बच्ची घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में एक बच्ची छत से नीचे गिर गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी ओमकार की दो वर्षीय पुत्री कु0 अंशिका अपने घर की छत पर खेत रही थी। अचानक किसी तरह वह छत से नीचे गिर गयी, बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ पडोसी भी मौके पर पहुच गये। जिन्होने बच्ची को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहा उसका उपचार किया गया। चिकित्सक की माने तो बच्ची की हालत खतरे से बाहर बतायी।

Read More »

नारखी का युवक जिला अस्पताल के सामने अचेत मिला

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के जिला अस्पताल के बाहर सड़क के किनारे अचेत पडे युवक को 102 की एम्बुलेन्स ने सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहा उसकी शिनाख्त कौकी के रूप में की गयी। थाना उत्तर क्षेत्र के जिला अस्पताल के बाहर सड़क के किनारे लगभग 30 वर्षीय युवक अचेत हालत में पडा हुआ था। जिसको शराबी समझकर लोगों ने समाजवादी एम्बुलैस के लोगो को फोन किया मौके पर पहुची 102 की एम्बुलेन्स के चालक बीरेन्द्र द्वारा उक्त युवक को सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। जहां कुछ लोगों द्वारा देखने पर उसकी शिनाख्त थाना नारखी के गांव भैसा निवासी 35 वर्षीय विश्नू प्रताप उर्फ कौकी पुत्र अरविन्दपाल उर्फ कल्लू ठाकूर के रूप में की गयी। सूचना पर आये अचेत युवक के बहनोई धर्मेन्द्रपाल ने बताया कि युवक के सिर में चोट के निशान से मामला संदिग्घ मालूम हो रहा है। आखिर गांव से अस्पताल कैसे आया, वास्तविक जानकारी युवक होश में आने पर ही हो सकेगी।

Read More »

हाईटैंसन के तार टूटने से युवक की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव लेखराजपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक अपने घर से शौच करने के लिए खेत की ओर जा रहा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव लेखराजपुर निवासी जनवेद सिंह का 18 वर्षीय पुत्र पंकज उर्फ रामू शनिवार की सुबह अपने घर से शौच करने के लिए खेत की ओर जाने के लिए निकला था। उसी दौरान गांव के समीप ही रास्ते में हाईटैंसन का विद्युत तार रात्रि में टूट कर गिर गया था। तार के लगते ही जोरदार करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया, ओर अचेत हो गया। अचेत युवक को आनन -फानन में परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गये। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, ग्रामीणों व परिजनों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी। परिजनों ने विद्युत विभाग के लोगो पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की माने तो जर्जर तार के बार में कई बार वि़द्युत विभाग के लोगो को सूचना दी गयी। लेकिन उन्होने एक नही सुनी समय चलते कार्य किया होता तो उक्त घटना घटित होने से बचती। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Read More »

उपकरणों को पाकर दिव्यांग के खिले चेहरे

2016-12-24-03-ravijansaamnaएलिम्को ने बाॅटे निशुल्क कृत्रिम अंग,
दिब्यांगो की पीडा मुझसे अच्छा कोई नही समझ सकता- राज्यमत्री
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारत कृत्रिक अंग निर्माण निगम, नेशनल फर्टिलाईजर्स लिमिटेड के सी0 एस0 आर कार्यक्रम के अन्तर्गत दर्जनो दिव्यांग लोगो को निशुल्कः उपकरणों का वितरण गोपी गार्ड आटेपुर रोड शिकोहाबाद में किया गया। उपकरणों को पाकर दिव्यांग लोगो के चेहरों पर एक अजीव सी खुशी नजर आयी। भारत सरकार का उपक्रम नेशनल फर्टिलाईजर्स लिमिटेड के निर्मित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम में अन्तर्गत शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव आटेपुर रोड इशहाकपुर स्थित गोपी गार्ड में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। जिसमें लगभग 165 उपकरणों का वितरण उत्तर प्रदेश सरकार के परिवाहन सलाहकार राज्यन्त्री प्रवेन्द्र यादव उर्फ लल्ला भईया , परियोजना निर्देशक सब्रेशचन्द्र यादव, विकलांग कल्याण अधिकारी तपस्वीलाल के द्वारा प्रदान किये गये। जिसमें 12 व्हील चैयर, 142 ट्राई साईकिल, 10 नेत्रहीन लोगो की आधुनिक छडी, 112 वैशाखी, छः श्रवणयंत्र, दो लोगो के पैर व दो लोगो के हाथ बने हुए वितरण किये गयें।
उक्त कार्यक्रम में बोलते हुए मन्त्री लल्ला भईया ने कहा कि विकलांग होने के कारण विकलांगो की पीडा का अधिक समझ सकता है। एक-स्थान से दूसरे स्थिन तक जाने के लिए दूसरे का सहारा लेने होता है। इस का दर्द मुझसे अच्छा भला कौन जान सकता है। आज मैने जो उक्त संस्थान के सहयोग से अपने दिव्यांग भाई -बहनों को उपकरण दिला कर जो कार्य किया वह कार्य पहला नही कई बार किये है। उपकरणों को पाकर जो खुशी दिव्यांग लोगो को हो रही है इस का एहसास यही लोग कर सकते है। जो लोग चलने के लिए दूसरे का सहारा देखते थे, आज वह उपकरणों माध्यम से स्वय एक स्थान से दूसरे स्थान पर चल सकेगे। नेत्रहीन भाई छडी के माध्यम से आगे बढेगे। उक्त कार्यक्रम में महाप्रबन्घक एन0एफ0एल, एन0के0 शर्मा, उपमहाप्रबन्घक धीरसिंह, अकुर, अनिरूद्व सिंह, केवी राजेश प्रबन्घक एलिम्यो, मृनाल कुमार, डा0 जफर आलम चाइल्ड लाइन आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

मुख्यमन्त्री ने नवजात खजांची की माॅं सर्वेशा देवी को चेक देकर किया सम्मानित

2016-12-24-02-ravijansaamnaसरकार की लाभपरक योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं प्रदेशवासी-सीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के मुख्यमन्त्री श्री अखिलेश यादव ने आज अपने लखनऊ स्थित, आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में कानपुर देहात की नवजात खजांची की मां सर्वेशा देवी को 2 लाख रूपये का चेक देकर सम्मानिक किया। सीएम ने प्रसूता सर्वेशा देवी से कहा कि वे बच्चे के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखे। प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याणार्थ पूरी तरह कटिबद्ध है। सरकार ने अनेकों ऐसी कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रखे हैं जिससे प्रदेश वासी निरन्तर लाभान्वित हो रहे हैं।
मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने कानपुर देहात की तहसील डेरापुर के कस्बा झींझक अन्तर्गत स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लोहिया आवास के निर्माण हेतु धनराशि आहरित करने के लिए पंक्तिबद्ध सर्वेशा देवी पत्नी स्व0 जसमेरनाथ निवासी जोगीडेरा सरदारपुर मजरा शाहपुर तहसील डेरापुर ने प्रसव पीड़ा के दौरान पंजाब नेशनल बैंक शाखा के अन्दर पुत्र को जन्म दिया। सर्वेशा देवी को आज मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव द्वारा 2 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर सर्वेशा देवी ने कहा कि वे अपने बच्चे खजांची लाल का नाम नहीं बदलेगी। उसे पढ़ा-लिखाकर उसका सर्वांगीण विकास करेंगी। चेक पाकर सर्वेशा देवी अत्यन्त खुश है। मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतन्त्र में जो सरकार जनता को दुखदर्द देकर परेशान करती है जनता उसे सबक अवश्य देती है। प्रदेश सरकार ने समाजवादी पेंशन सहित अनेक लाभदायक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं जिसका सीधे लाभ लाभार्थी के खातों में जा रहा है। सरकार ने छात्र-छात्राएं आदि को लैपटाॅप देकर डिजिटल प्रदेश बनाने में योगदान दिया है। मुख्यमन्त्री जी ने इस मौके पर शहीद होने वाले व्यक्तियों के परिवारों को भी आर्थिक सहायता, नोटबन्दी के दौरान धनराशि निकालने पर एटीएम लाइन में हुई मृत्यु से सम्बन्धित प्रकरण आदि के परिजनों को भी आर्थिक सहायता का चेक दिया। इस मौके पर सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, एसडीएम डेरापुर सुरजीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Read More »

एडीएम प्रशासन को पितृशोक

जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने व्यक्त कीं शोक संवेदना

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवशंकर गुप्ता के पिता का देहान्त हो गया। जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी, मुख्य विकास अधिकारी के0के0 गुप्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है। अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमरपाल सिंह, एएसपी मनोज सोनकर, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, एसडीएम जयनाथ यादव, राजीव पाण्डेय, सुरजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनीता सिंह सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दिवंगत की आत्मशान्ति की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव, एमएलसी दिलीप सिंह यादव, विधायक रामस्वरूप गौर, इन्द्रपाल सिंह पाल, योगेन्द्र पाल सिंह, पूर्व मन्त्री व विधायक शिवकुमार बेरिया सहित समाजसेवी बलबीर सिंह यादव, ठा0 अनूप सिंह, वेदव्यास निराला, नीरज सिंह गौर, महेन्द्र कटियार, डा0 सतीश शुक्ला कई वरिष्ठ अधिकारियों व पत्रकारों ने भी दिवंगत की आत्मशान्ति की प्रार्थना की है।

Read More »