Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » 2016 » December » 25 (page 2)

Daily Archives: 25th December 2016

संदिग्धावस्था में युवक झुलसा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ के नगला मिर्जा बडा में एक युवक आग लगने से झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आये है।
नगला मिर्जा बडा निवासी 26 वर्षीय रविकान्त पुत्र जगदीश शनिवार रात्रि सदिग्ध परिस्थतियों में आग लगने से झुलस गया। चीख पुकार होने पर परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

Read More »

विषाक्त सेवन से युवती अचेत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ के मौहल्ला नूर नगर में किन्ही परिस्थतियों वश एक किशोरी विषाक्त सेवन से अचेत हो गयी। अचेत को जिला अस्पताल लाया गया है। नूर नगर निवासी 17 वर्षीय जीनत वारिसी पुत्री शहीद वारिसी ने गृह कलह से तंग आकर कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे वह अचेत हो गयी। परिजन अचेत को आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार जारी है।

Read More »

कर्ज में डूबे ग्रामीण ने की आत्महत्या

विधुत पोल पर लगायी फांसी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कर्ज में डूबे एक ग्रामीण ने विधुत पोल से लटककर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। थाना एका के गांव नगला किशन सिंह निवासी 35 वर्षीय अवनीश पुत्र किशनपाल पर लाखों का कर्जा था। कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे। जिससे वह परेशान था। परिजनों के अनुसार वह अचानक घर से निकल गया और उसने थाना जसराना क्षेत्र में नहर के समीप गडे विधुत पोल पर फांसी का फंदा बना उस पर झूल गया। जिससे उसकी जीवन लीला समाप्त हो गयी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड जमा हो गयी। सूचना परिजनों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया है।

Read More »

सड़क हादसों में दो चालकों की मौत, परिचालक घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला कोठी के समीप ट्रक के रौंदने से ट्रक चालक की मौत हो गयी जबकि परिचालक घायल हो गया। जिसे गम्भीर हालत में आगरा भेजा गया है। वही दो ट्रकांे की जोरदार भिडंत में भी चालक काल के गाल में समा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। जनपद आजमगढ के गम्भीरपुर मुस्तफाबाद रौहुआ निवासी 30 वर्षीय फौजदार सिंह पुत्र रामू परिचालक प्रकाश निवासी इमलिया थाना लालगंज आजमगढ के साथ ट्रक को लेकर गंतव्य को जा रहा था। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत हाइवे पर नगला कोठी के समीप उन्होंने ट्रक को साइड में खडा कर दिया और वह ट्रक के सहारे खडे हो गये तभी तेज गति से आ रहे एक अन्य ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। जिससे फौजदार सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जवकि परिचालक प्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल परिचालक को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दशा नाजुक देख उसे आगरा के लिये रैफर कर दिया।

Read More »

पौधे लगाओ जीवन पाओ पार्क का हुआ लोकार्पण

2016-12-25-04-ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। कल्याणपुर नवशील धाम 2 में पार्क का लोकार्पण कल्याणपुर विधायक सतीश निगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाली हमारा जीवन है । घनघोर प्रदूषण के युग में हमारे पास पर्यावरण से मित्रता के अलावा अन्य कोई किल्लत नही है। इस मौके पर प्रशांत प्रताप सिंह, अलोक मिश्रा, सुशील तिवारी, गोविन्द कुमार मिश्रा, टी एल श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, रवि गौतम, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

कमेडियन राजपाल यादव ने कहा ‘SSP’ यूपी में 390 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

2016-12-25-03-ravijansaamnaइलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। सर्व समभाव पार्टी (SSP) बनाने वाले कमेडियन राजपाल यादव रविवार को अपने बड़े भाई श्रीपाल यादव के साथ इलाहाबाद पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि हमारे बड़े भाई श्रीपाल यादव ने पार्टी बनाई है, जिसमें मैं प्रचारक की भूमिका में हूं। पार्टी यूपी के विकास के लिए चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में 390 सीटों पर प्रत्‍याशी खड़े किए जाएंगे। सीएम का चेहरा श्रीपाल यादव होंगे। राजपाल यादव ने कहा हर बार मैं आप लोगों से रियल लाइफ के लिए मिलने आता था, अबकी बार रियल के लिए मिलने आया हूं। अपनी जन्मभूमि की सेवा करने के लिए सोचा की कैसे की जाए। इसके लिए राजनीति के बारे में ख्‍याल आया। फिर सोचा कि एक ऐसा मंच बनाया जाए जिसमें एक संवाद की राजनीति हो और संवाद को ही हथियार बनाया जाए। क्योंकि जिधर देखो हर कोने में एक नेता दूसरे को गाली दे रहा है। प्रदेश की कहीं बात नहीं हो रही है, हर तरफ प्रदर्शन की बात हो रही है। इन चीजों से अंदर-अंदर बहुत पीड़ा हुई। फिर मैंने सर्व समभाव पार्टी नामक एक संगठन की स्‍थापना बीते 5 सितंबर को किया। राजपाल यादव ने कहा कि हमारी पार्टी का नाम सर्व समभाव पार्टी है, इसका शॉर्ट फॉर्म एसएसपी है।

Read More »

हम भारत के व्यापारी हैं चोर नहीं चिंगारी है: रतन केशरी

2016-12-25-02-ravijansaamnaनोटबंदी से आर्थिक आपातकाल- रतन केशरी

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। नोट बंदी के खिलाफ समाजवादी व्यापार सभा द्वारा इलाहाबाद गउघाट से मुट्ठीगंज रामभवन हटिया बहादुरगंज होते हुये चौक घंटाघर तक जनमार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपाई हाथ में सपा का झंडा लिये केन्द्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सड़कों पर दिखें। वें ‘हम भारत के व्यापारी हैं चोर नहीं चिंगारी है’ सरीखे नारे लगाते रहे। सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने गउघाट तिराहे पर जनमार्च को रवाना किया। चैक स्थित घंटाघर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यापार सभा के जिलाउपाध्यक्ष रतन केशरी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नोट बन्दी कर आर्थिक आपातकाल लागू कर दिया गया हैं। व्यापारी भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ हैं मगर बगैर तैयारी के नोट बंदी के तुगलकी फरमान से व्यापार आंखे आंधे मुंह गिर गया हैं। उद्योग कारखाने बन्द हो रहे हैं। किसान व्यापारी मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गये हैं। सपा के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के फैसले के बाद अपनी मेहनत से कमाये गये पैसों को लेने के लिए लोग बैंकों की कतार में खडे़ हैं। व्यापारियों को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा हैं। व्यापारी नेता भोला नाथ गुप्ता एवं विजय वैश्य ने मांग किया कि आनलाइन ट्रान्जेक्शन की पूरी ट्रेनिंग व्यापारियों को निःशुल्क करायी जाए। नगद निकासी की सीमा तत्काल बढ़ायी जाए। इसी के साथ सपा नेताओं ने अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाये जाने हेतु सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

Read More »

मुख्यमंत्री का अभिवादन करने लखनऊ के लिये पदयात्रा पर निकले अंजनी सिंह

चन्दौली मेडिकल कालेज के शिलान्यास होने पर जनपद वासियों की तरफ से करेंगे आभार प्रकट
2016-12-25-01-ravijansaamnaधानापुर, चन्दौली एम. अफसर खाँ सागर।
*मैं तो अकेले ही चला था जानिबे मंजिल,*
*लोग आते गये और कारवां बनता गया।*
कुछ इसी लहजे से लबरेज शनिवार को खड़ान निवासी पूर्व सैनिक/समाजसेवी अंजनी सिंह अपने हमराहियों संग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करने लखनऊ के लिए पदयात्रा पर निकले। यात्रा की शुरुवात अंजनी सिंह ने धानापुर स्थित शहीद पार्क पर 1942 के शहीदों को माल्यार्पण कर किया। बताते चलें कि विगत 20 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ से ही चन्दौली  राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया था, जिससे प्रसन्न हो कर अंजनी सिंह ने पैदल लखनऊ जा कर मुख्यमंत्री का अभिवादन करने का निर्णय लिया था। इससे पहले भी मेडिकल कालेज के निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर अंजनी सिंह तक़रीबन सप्ताह भर धरने पर बैठे थे। अपने इस साहसिक कदम के बारे में बताते हुए अंजनी सिंह ने कहा कि चन्दौली जनपद विकास से कोसों दूर है। ऐसे में मेडिकल कालेज का शिलान्यास होना जनपद के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि मेरे पदयात्रा का उद्देश्य अराजनैतिक है। चन्दौली के लोगों को अभी तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है जबकि इस मेडिकल कालेज की आधारशिला रखे जाने के बाद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हासिल होने की उम्मीद जगी है। इसी से हर्षित होकर मैं चन्दौली जनपद वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करने पदयात्रा कर जाने का फैसला लिया। मेरा मानना है कि जनपद सहित धानापुर क्षेत्र के विकास के लिए अगर केंद्र की सरकार भी कोई बड़ा फैसला लेती है तो मैं दिल्ली तक पदयात्रा करने के लिए तैयार हूँ।

Read More »